
नई दिल्ली।गुजरात चुनाव के नजदीक आते पक्ष और विपक्ष एकसाथ हमलावर हैं। गुरुवार को आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बीजेपी के गुजरात 'विकास मॉडल' को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई तो विकास को ढूंढ़ कर ले आओ। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बीेजेपी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, कहां है विकासवा। कोई ढूंढ कर लाओ रे।
2019 में राहुल होंगे गठबंधन के नेता
वहीं इससे पहले एक चैनल से बात करते हुए लालू ने कहा कि 2019 में राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाने के लिए सभी दलों से बात हो गई हो गई है। इसी क्रम में लालू ने कहा कि हमारी बात आम आदमी पार्टी से भी हो गई है। अगर जरुरत पड़ती है तो 2019 में हम 'आप' से भी गठबंध कर लेंगे।
विश्वास बोले- तुम्हारी दोस्ती से खुद का दुश्मन होना अच्छा
हालांकि आम आदमी पार्टी ने नेता कुमार विश्वास ने तुरंत इस लालू के इस बयान को खारिज कर दिया। उन्होंने तंज कसते हुए ट्वीट किया कि, सियासत में हया का इतना दामन होना अच्छा है, तुम्हारी दोस्ती से खुद का दुश्मन होना अच्छा है।
गुजरात चुनाव पर लालू का तंज
इससे पहले एक अन्य ट्वीट में आरजेडी अध्यक्ष ने गुजरात चुनाव की चर्चा करते हुए लिखा, "बिहार चुनाव में ई लोग 'गाय' और 'पाकिस्तान' को खोज कर लाए थे और अब गुजरात में 800-900 साल पहले गड़े मुर्दो को। मतलब हालात वही है और हाल भी वही होने वाला है।"
बिहार में लालू की हार
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को तत्कालीन आजेडी, कांग्रेस और जनता दल (युनाईटेड) के महागठबंधन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। यह दीगर बात है कि कुछ महीने बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर राज्य में एक बार फिर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली।