राजनीति

मुझे बंदर, पागल और भस्मासुर कहा गया, कांग्रेस पर मोदी का सबसे बड़ा हमला

गुजरात विधानसभा चुनाव से मजह कुछ ही घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2017, 9:09 PM IST
modi

नई दिल्ली।गुजरात विधानसभा चुनाव से मजह कुछ ही घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया है। मणिशंकर द्वारा 'नीच' कहे जाने के 24 घंटे बाद एकबार फिर पीएम के कांग्रेस को घेरा है। निकोल की एक रैली में कांग्रेस के 12 दिग्गज नेताओं के नाम लेकर बताया है कि, इन लोगों ने मुझे नीच ही नहीं बदंर, रावण और भस्मासुर तक कहा है।


इन 12 नेताओं का मोदी ने किया जिक्र
मोदी ने इस रैली में सोनिया गांधी, इमरान मसूद, रेणुका चौधरी, जयराम रमेश , बेनी प्रसाद वर्मा, गुलाम नबी आजाद, प्रमोद तिवारी, आनंद शर्मा, दिग्विजय सिंह , राशिद अल्वी और मनीष तिवारी के नाम लिए। मोदी ने यह भी बताया कि इन 12 नेताओं ने उनके लिए कैसे कैसे शब्दों का प्रयोग किया है।


सोनिया गांधी ने मुझे मौत का सौदागर कहा
प्रधानमंत्री ने कहा कि कल उन्होंने पहली बार मुझे नीच नहीं कहा है। सोनिया गांधी और उनके परिवार के सदस्य भी ऐसा कर चुके हैं। मैं 'नीच' क्यों हूं? क्योंकि मैं एक गरीब परिवार में पैदा हुआ हूं। क्योंकि मैं निचली जाति से आता हूं और क्योंकि मैं एक गुजराती हूं। क्या सिर्फ यही वजह है कि वो लोग मुझसे नफरत करते हैं। मैं कांग्रेस पार्टी के आंखे में चुभता हूं। वो किसी न किसी तरह से अपना गुस्सा निकलते रहते हैं। सोनिया गांधी ने मुझे मौत का सौदागर कहा था।


मुझे पागल कुत्ता कहा था
कांग्रेस के एक नेता इमरान मसूद ने मुझे टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही थी। कांग्रेस ने उन्हें भी चुनाव में टिकट दिया। कांग्रेस की ही रेणुका चौधरी ने मुझे वायरस कहा था और कहां कि मोदी ने नमोनिया लाया है। मैं बीमारी फैलाता हूं। जयराम रमेश ने मुझे भस्मासुर कहा था। बेनी प्रसाद वर्मा ने मुझे पागल कुत्ता तक कह दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि इस पागल कुत्ते को कभी जीतने नहीं देंगे।


पागल और रावण से की गई मेरी तुलना
मोदी ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने ने मोदी सरकार को राक्षस राज और मोदी को रावण कहा था। आनंद शर्मा वे कहा कि मोदी दिमागी तौर पर बीमार है। उन लोगों ने मुझे ऐसी ऐसी बाते कही हैं कि बताया नहीं जा सकता।

Updated on:
8 Dec 2017, 9:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड