राजनीति

बजट के बीच गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में 10 नए फ्लाईओवर का होगा निर्माण

इन फ्लाईओवरों पर 487 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा।
2 min read
Feb 01, 2019
Vijay Rupani
vijay rupani

अहमदाबाद। जिस वक्त केंद्र की मोदी सरकार अपना अंतरिम बजट पेश कर रही थी, उसी दौरान गुजरात की विजय रूपाणी सरकार ने राज्य में एक बड़ा ऐलान कर दिया। दरअसल, राज्य के विकास को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने 10 नए फ्लाईओवर बनाने का ऐलान किया है। सीएम का ये ऐलान राज्य में ट्रांसपोर्टेशन को भी मजबूत करेगा

- जानकारी के मुताबिक, ये सभी फ्लाईओवर पहले चरण में ही 487 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए जाएंगे। इन फ्लाईओवरों का निर्माण उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात और सौराष्ट्र में किया जाएगा।

- राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि सड़क निर्माण विभाग ने राज्य में बुनियादी ढांचे के प्रसार को बढ़ाने के लिए समयबद्ध आयोजन किया है। आयोजन के पहले चरण में 10 फ्लाई ओवर के लिये करोड़ों रुपए का इंतजाम किया गया है।

- राज्य सरकार ने इसके अलावा मौजूदा सड़कों को चौड़ा करने, कच्ची सड़कों की लाइनिंग करने की भी बात कही है। फ्लाई ओवर फोर-लेन रोड जंक्शन पर भी बनेंगे।

- उप मुख्यमंत्री के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों की सुविधा के लिए और यातायात की समस्या को रोकने के लिए आवश्यकता के अनुसार नए फ्लाईओवर बनाने की योजना भी बनाई जा रही है। शीघ्र ही अधिक नए ओवरब्रिजों को मंजूरी दी जाएगी

कहां-कहां, किस फ्लाईओवर पर कितनी लागत

(1) आणंद करमसद हाइवे पर बोरसद में 45 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

(2) सिद्धपुर के देथली क्रॉस रोड पर 35 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

(3) पाटन के नवजीवन होटल क्रोस रोड पर 27 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

(4) भुज-लखपत रोड पर (दो फ्लाई ओवर) 36 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

(5) मेहसाणा के मोढ़ेरा के क्रोस रोड पर 110 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

(6) सूरत-कदोदरा रोड पर 110 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

(7) सौराष्ट्र राजकोट जामनगर रोड पर 60 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

(8) गांधीनगर में रक्षा शक्ति सर्किल पर 50 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

(9) गांधीधाम टाकोर रोड पर 17 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

Published on:
01 Feb 2019 02:35 pm