राजनीति

कच्छ में PM के टेंट पर सरकार ने खर्च किए 31 लाख: कांग्रेस

कच्छ के रण में देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन चल रहा है और पीएम मोदी इसमें शामिल होने के लिए गए हुए हैं

less than 1 minute read
Dec 19, 2015
modi in katch
अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बुलेटप्रूफ टेंट को लेकर विवाद हो गया है। गुजरात कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी के इस टेंट के लिए 31 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद को प्रधान सेवक बताते हैं लेकिन अनुचित खर्च कर उनके लिए इस टेंट का निर्माण किया गया है। कांग्रेस नेता जयसिंह परमार ने दावा किया कि मोदी के लिए बनाए गए इस टेंट के निर्माण में 31 लाख रुपये का खर्च आया है।

गौरतलब है कि कच्छ के रण में देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन चल रहा है और पीएम मोदी इसमें शामिल होने के लिए गए हुए हैं। खुफिया ब्यूरो की ओर से आयोजित पुलिस महानिदेशकों, पुलिस महानिरीक्षकों के इस तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को शुरू हुआ था। मोदी के साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह और उनके डिप्टी मंत्री किरन रिजिजू भी इस दौरे पर हैं।

उमर अब्दुल्ला ने भी उठाए सवाल
जम्मू-कश्मीर के पूर्वं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी पीएम को घेरते हुए इस सम्मेलन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हैरानी जताई है कि यह देश के शीर्ष पुलिस अफसरों का सालाना सम्मेलन है और इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई अधिकारी ही नहीं है।
Published on:
19 Dec 2015 11:18 am
Also Read
View All