राजनीति

गुजरात के विधायक अल्पेश ठाकोर बोले- ‘कांग्रेस के 15 विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार’

अल्‍पेश ठाकोर बहुत जल्‍द कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकते हैं। अल्‍पेश ठाकोर का कहना है कि कांग्रेस में गरीब लोगों के साथ न्‍याय नहीं कर पा रहा था। विधायक अल्‍पेश ठाकोर का दावा है कि कांग्रेस में आधे से ज्‍यादा विधायक अपसेट हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2019, 3:43 PM IST
Alpesh
गुजरात में विधायक अल्पेश ठाकोर बोले- 'कांग्रेस के 15 विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार'

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद एक तरफ कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस से जुड़े और मौके की ताक में बैठे विधायक अल्पेश ठाकोर ने मंगलवार को सनसनीखेज दावा कर सबको चौंका दिया है। उन्‍होंने कहा है कि इंतजार करिए और देखिए कि आगे क्या होता है। उन्‍होंने कहा है कि कांग्रेस के 15 से ज्यादा विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। कांग्रेस में हर कोई परेशान है। सच तो ये है कि आधा से अधिक विधायक अपसेट हैं।

अपने लोगों के लिए करना चाहता हूं काम

अल्पेश ठाकोर ने कहा कि वो अपने लोगों के लिए काम करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें लगता है कि सरकार के साथ मिलकर गरीब प्रजा के लिए कुछ बेहतर काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ लोगों की उम्मीदें टिकी हुई थीं। ठाकोर ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व कंफ्यूज्ड है उसका असर गुजरात में भी दिखाई दे रहा है। अल्पेश ठाकोर ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ कांग्रेस से जुड़ा था वो पूरा नहीं हो पा रहा था। ऐसा लग रहा है कि जनता के साथ खुद से भी न्याय नहीं कर पाया।

पेयजल की समस्‍या को लेकर मिला पटेल से

बता दें कि सोमवार को अल्पेश ठाकोर गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल से मुलाकात की थी। उस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन अल्पेश ठाकोर ने कहा कि वो अपने इलाके में पानी की समस्या को लेकर मिले थे।

खेलें पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

Updated on:
28 May 2019, 3:43 PM IST
Published on: