राजनीति

हरियाणा: भाजपा ने काटा सुषमा स्वराज की बहन का टिकट, इन नेताओं को लगा झटका

देश के 2 राज्यों हरियाणा और महाराष्ट्र में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव हरियाणा में भाजपा ने सुषमा स्वराज की बहन डॉ. वंदना शर्मा का टिकट काट दिया पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 26 उम्मीदवारों के टिकट कटे
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2019, 1:30 PM IST
g4.png

नई दिल्ली। देश के 2 राज्यों हरियाणा और महाराष्ट्र में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से सियासत का पारा सातवें आसमान पर है।

महाराष्ट्र में जहां मंगलवार को भाजपा और शिवसेना के बीच शीट शेयरिंग का ऐलान हुआ। वहीं हरियाणा में भाजपा ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बहन डॉ. वंदना शर्मा का टिकट काट दिया है।

भाजपा ने यहां अबकी बार 75 पार का नारा दिया है। ऐसे में पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 26 उम्मीदवारों के टिकट काट दिए हैं।

आपको बता दें कि सुषमा स्वराज की बहन वंदना ने पिछला विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर सफीदों विधानसभा सीट से लड़ा था। लेकिन वह लगभग 1500 वोटों से हार गईं थी।

इस बार भाजपा ने उनको टिकट न देने का फैसला किया है। वंदना फिलवक्त हरियाणा लोकसेवा आयोग की सदस्य हैं।

इन नेताओं को नहीं मिला टिकट—

Updated on:
1 Oct 2019, 1:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All