राजनीति

अब दिल्ली में सुलझेगी हरियाणा में सरकार बनाने की गुत्थी, शाह से मिलेंगे सीएम खट्टर

मनोहर लाल खट्टर दिल्ली में जेपी नड्डा और अनिल जैन से मुलाकात करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2019, 11:21 AM IST
khattar.jpeg

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही सरकार बनाने की जुगत में लग गई हैं। महाराष्ट्र में तो भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, लेकिन असली पेंच तो हरियाणा में फंस गया है। हरियाणा में बिना जेजेपी या फिर अन्य दल के सहयोग के बिना सरकार बना पाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

दिल्ली में जेपी नड्डा और अनिल जैन से मिलेंगे खट्टर

जानकारी के मुताबिक, सीएम खट्टर 10 बजे के आसपास दिल्ली पहुंच जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ होगी। जानकारी के मुताबिक, सुबह 11 बजे जेपी नड्डा के घर पर एक मीटिंग होना है, जिसमें सरकार के गठन को लेकर ही चर्चा होगी। इस मीटिंग में जेपी नड्डा और प्रदेश प्रभारी अनिल जैन के अलावा निर्दलीय विधायक भी मौजूद होंगे। माना जा रहा है खट्टर की मीटिंग अमित शाह के साथ भी हो सकती है।

जेजेपी और अन्य दलों के सहयोग के बिना सरकार बनना मुश्किल!

आपको बता दें कि हरियाणा में एक तरह से बीजेपी को झटका लगा है, लेकिन फिर भी वो राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी को हरियाणा में 40 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी को 31 सीटें मिली हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 46 सीटें चाहिए, जो बिना जेजेपी या अन्य दलों के सहयोग के संभव नहीं है। जेजेपी को 10 सीटों पर जीत मिली है।

Updated on:
25 Oct 2019, 11:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All