राजनीति

हिमाचल: पालमपुर में होटल की लिफ्ट में फंसे CM जयराम ठाकुर, अफरा तफरी

हिमाचल के पालमपुर में CM जयराम ठाकुर एक होटल की लिफ्ट में फंस गए जयराम के साथ कैबिनेट के एक मंत्री और एक विधायक भी लिफ्ट फंस गए

2 min read
Sep 03, 2019
d1.png

नई दिल्ली। हिमाचल के पालमपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक निजी होटल की लिफ्ट में फंस गए।

सीएम जयराम के साथ उनकी कैबिनेट के एक मंत्री और एक विधायक भी लिफ्ट फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही होटल प्रशासन और स्टॉफ में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार यह वाकया पालमपुर में यामिनी होटल का है। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कैबिनेट मंत्री विपिन सिंह परमार और विधायक राकेश पठानियां होटल की लिफ्ट फंस गए।

यही नहीं सीएम अपने साथियों के साथ लगभग 5 मिनट तक होटल की लिफ्ट में फंसे रहे। जानकारी मिली है कि लिफ्ट में लोगों की संख्या अधिक होने की वजह से उसमे समस्या आ गई। जैसे ही लिफ्ट

का सायरन बजा तो सुरक्षा कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।

घटना की सूचना मिलते ही हॉटल प्रशासन में हड़कंप मचा गया। तुरंत तकनीकि विशेषज्ञों का बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट को खोला गया।

इस पूरी प्रकिया में 5-7 मिनट का समय लग गया। आपको बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर कांगड़ा के दो दिवसीय दौरे पर थे।

कल यानी मंगलवार को वह पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मिलने पहुंचे थे।

Updated on:
03 Sept 2019 04:22 pm
Published on:
03 Sept 2019 03:10 pm