राजनीति

कश्मीर मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह ने शुरू किया काम, पहले ही दिन राज्यपाल से की मुलाकात

अमित शाह ने पहले ही दिन कश्मीर पर किया फोकस नॉर्थ ब्लॉक में कश्मीर घाटी को लेकर हुई बड़ी बैठक राज्यपाल मलिक से बंद कमरे में शाह ने की मुलाकात
2 min read
Amit Shah with Satypal Malik
कश्मीर मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह ने शुरु किया काम, पहले ही दिन राज्यपाल से की मुलाकात

नई दिल्ली।अमित शाह ने केंद्रीय गृहमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद पहले दिन से ही जम्मू कश्मीर मुद्दे पर काम करना शुरु कर दिया है। नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में शाह ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक राजीव जैन और केंद्रीय गृहसचिव राजीव गौबा से कश्मीर घाटी के हालात पर जानकारी ली। इसके अलावा शाह ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से करीब 15 मिनट तक बंद कमरे में अलग से बात की।

राज्यपाल ने शाह को दी हालात की जानकारी

मलिक ने बैठक के बाद कहा कि गृहमंत्री के साथ घाटी में कानून-व्यवस्था और सीमांत इलाकों में कानून-व्यवस्था के हालात पर संक्षिप्त चर्चा हुई। मैंने उन्हें घाटी की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यो के बारे में अवगत कराया। लेकिन हमने ज्यादातर बात हाल में हुए लोकसभा चुनावों के बारे में की। मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में स्थिति बदल गई है।

सोमवार को फिर बैठक लेंगे शाह

वहीं खबर है कि अमित शाह ने सचिवों और सीमा प्रबंधन से लेकर आंतरिक सुरक्षा जैसे विभिन्न डिविजन के प्रमुखों के साथ एक संयुक्त बैठक की। सोमवार से वह सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहित अर्धसैनिक बलों के प्रमुखों और अन्य पुलिस संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे।

सीमावर्ती इलाकों पर नए गृहमंत्री की खास नजर

सूत्रों ने कहा कि शाह ने नक्सली हिंसा पर भी चिंता जाहिर की और जिहादी समूहों की गतिविधियों पर भी चर्चा की, खासतौर से केरल और उससे सटे दक्षिण भारत के राज्यों में सक्रिय समूहों की। दूसरी ओर बीएसएफ के पूर्व प्रमुख ने कहा कि निश्चित रूप से शाह एक निर्णय लेने वाले व्यक्ति हैं। वह कई मोर्चो पर निर्णय लेंगे और निश्चित रूप से कश्मीर घाटी के हालात, और वामपंथी चरमपंथी हिंसा से प्रभावित इलाकों के हालात सुधारने की कोशिश करेंगे।

Updated on:
02 Jun 2019 08:19 am
Published on:
01 Jun 2019 11:16 pm
Also Read
View All
Jairam Ramesh on NEET Row: जयराम रमेश का मोदी सरकार पर हमला, शिक्षा सचिव की नियुक्ति से लेकर CBI की क्लीन चिट तक उठाए सवाल

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल समाप्त करने पर विपक्षी नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?

‘3 महीने में जांच-फैसला, 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान; पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल में क्या-क्या है प्रावधान

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा शनिवार तक का समय, बातचीत जारी

CJP Protest: मोदी सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से की अपील, कहा- भड़काऊ नारे ना लगाए