राजनीति

मोदी इतने ताकतवर हैं तो बेरोजगारी क्यों खत्म नहीं की, महंगाई क्यों बढ़ाई, प्रियंका ने भरी हुंकार

Priyanka Vadra in Chhattisgarh: बालोद जिले के ग्राम हथोद में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया और कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। (CG Lok Sabha Election 2024) चुनावी सभा में प्रिंयका ने एक के बाद मोदी के कामों की तीखी आलोचना की।

2 min read
Apr 21, 2024

CG Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा कांकेर लोकसभा सीट में चुनावी सभा को सबोधित किया। (Priyanka Vadra in Chhattisgarh) यहां वे बालोद जिले के ग्राम हथोद में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया और कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। चुनावी सभा में प्रिंयका ने एक के बाद मोदी के कामों की तीखी आलोचना की।

मोदी चुटकी बजाते हुए कुछ भी कर देते है.. : प्रियंका वाड्रा

कहा कि मोदी जब यहां आते हैं तो आपको कुछ भी यहां वहां की कहानी बता कर दिखावा करते हैं। दूसरी ओर उनके नेता मोदी को इतने ताकतवर बातते हैं कि मोदी चाहे तो कुछ भी कर ले। कहते हैं कि मोदी की विश्व में तूती बोलती है वो चाहे तो दो देशों की लड़ाई खत्म कर सकते हैं वो चाहे तो चुटकी बजाते ही कुछ भी कर सकते हैं। अगर ऐसा है तो मोदी ने अब तक इस देश से बेरोजगारी क्यों खत्म नहीं की। महंगाई क्यों लगातार बढ़ रही है। ये सभी को भ्रष्टाचारी कहते हैं जबकि उनकी पार्टी के सभी नेता करोड़ों का घोटाला कर चुके हैं।

कांग्रेस ने पूरा किया है सभी वादों को

छत्तीसगढ़ में जब भूपेश बघेल की सरकार थी तो कांग्रेस ने जो-जो वादे किए थे पूरा किया है। गोबर खरीदकर कई किसानों की आमदनी दोगुनी करने का प्रयास किया। प्रदेश की संस्कृति को बचाने और संवारने का काम किया। और अब बीजेपी के लोग इसे तबाह करने में लगे हुए हैं।

प्रिंयका ने आगे कहा कि बीजेपी की सरकार सिर्फ और सिर्फ उघोगपतियों की सरकार है। ये उनकी तिजोरी को भरने का काम करती है। एक झटके में उघोगपतियों के 16़ हजार करोड़ माफ किए। लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। बल्कि किसानों के लिए नया कानून ला दिया।

प्रियंका ने बताई घोषणा पत्र की बड़ी बातें

चुनावी सभा में प्रियंका गांधी ने कांगेस के घोषणा पत्र की जानकारी दी। कहा कि सरकार बनते ही बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। एक साल में 1 लाख युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी। महिलाओं को उनके अधिकार के साथ उन्हें सालाना 1 लाख रुपए दिया जाएगा। एमएसपी की गारंटी, कृषि कर्ज मुक्त के लिए आयोग, सरकारी भर्ती में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

Also Read
View All