26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TS Singhdev on Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर एफआईआर का कर रहे हैं विरोध

TS Singhdev on Hunger Strike: नगर पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की कांग्रेस सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष के बीच हुआ था विवाद, कटार निकालकर धमकाने का मामला

2 min read
Google source verification
TS Singhdev on hunger strike, Hunger strike

Former Deputy CM sat on hunger strike (Photo- Patrika_

अंबिकापुर/बिश्रामपुर। सूरजपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर एफआईआर के मामले ने और तूल पकड़ लिया है। सोमवार से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से लेकर कांग्रेस के प्रदेश स्तर (Chhattisgarh Congress protest) के लगभग सभी नेता बिश्रामपुर थाने के सामने धरने पर बैठे हैं। वे एफआईआर वापस लेने की मांग कर रहे हैंं। मंगलवार की शाम पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने पर बैठे थे। इसी बीच पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आंदोलन को और उग्र करते हुए रात 8 बजे से भूख हड़ताल (TS Singhdev on Hunger Strike) पर बैठ गए।

बता दें कि भाजपा नेता मुरली सोनी की रिपोर्ट पर सूरजपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर बिश्रामपुर पुलिस ने रविवार की रात आम्र्स एक्ट के तहत मामला (Arms Act) दर्ज किया था। एफआईआर की बात पता चलते ही सबसे पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सोमवार को बिश्रामपुर पहुंचे और पुलिस पर भाजपा तथा प्रशासनिक दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर वापस लेने की मांग की।

जब पुलिस ने एफआईआर वापस नहीं ली तो वे धरने (Congress protest) पर बैठ गए। इस दौरान उनके साथ सूरजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

इसी बीच रात करीब 11 बजे पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी धरना स्थल पहुंचे और उन्होंने पुलिस-प्रशासन से बात की। उन्होंने कहा कि पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जांच से पहले एफआईआर दर्ज करना गलत है।

TS Singhdev on Hunger Strike: आमरण-अनशन की दी थी चेतावनी

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (Former Deputy CM) ने एफआईआर वापस नहीं लेने पर मंगलवार की शाम 6 बजे से आमरण-अनशन करने की चेतावनी दी थी। इसी बीच शाम को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे और आमरण-अनशन कुछ देर के लिए टल गया।

भूपेश बघेल ने पुलिस व प्रशासन पर भाजपा नेताओं के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताया। कांग्रेस की सभा समाप्त होने के बाद रात 8 बजे टीएस सिंहदेव ने भूख हड़ताल (Hunger strike) पर बैठने की घोषणा कर दी। वे भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनके साथ काफी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग