राजनीति

तेजस्वी यादव की एक और बेनामी संपत्ति का खुलासा, आयकर विभाग ने की सील

आयकर विभाग ने लालू परिवार की एक और संपति जब्त की है। तेजस्वी यादव के नाम से पंजीकृत थी 7105 वर्ग फीट की ये जमीन।
2 min read
tejaswi yadav

नई दिल्ली। बेनाम संपति मामले में लालू परिवार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को आयकर विभाग ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार की एक और संपति जब्त की है। बताया जा रहा है कि 7105 वर्ग फीट की ये जमीन तेजस्वी यादव के नाम से पंजीकृत थी।

शेखपुरा इलाके में छापा

आयकर विभाग ने शुक्रवार पटना के शेखपुरा इलाके में छापा मारा और तेजस्वी यादव के नाम की इस जमीन पर जांच शुरु की। जांच से पता चला कि ये भी यादव परिवार की बेनामी संपति है। आयकर विभाग तुरंत ही हरकत में आई और इस जमीन को सील कर दिया।

बेनाम संपति मामले से लालू परिवार का पुराना नाता

बता दें कि बेनाम संपति मामले से लालू परिवार के पुराना नाता है। इससे पहले भी कई बार आयकर विभाग ने यादव परिवार की संपतियां जब्त की हैं। ताजा मामले में आयकर विभाग ने अपने बयान में कहा कि विभाग ने कई बार इस बारे में नोटिस जारी किया था।

लालू की बेटी मीसा भारती पर भी आरोप

गौरतलब है कि लालू और उनके बेटों के नाम के अलावा, राजद की राज्यसभा सांसद और लालू की बेटी मीसा भारती पर भी आरोप लगा था कि उन्होंने फर्जी कंपनियों से मिले पैसों से ये फार्महाउस खरीदा था।

मनी लॉन्ड्रिंग और बेनाम संपति के मामले में रडार पर लालू परिवार

प्रवर्तक निदेशालय ने इससे पहले भी बड़ी कार्रवाई करते हुए न केवल मीसा भारती को नोटिस भेजा था बल्कि पूछताछ के लिये भी बुलाया था। यहीं नहीं ईडी ने मीसा के पति को भी निशाने पर लिया और पूछताछ की। मालूम हो कि मनी लॉन्ड्रिंग, चारा घोटाला और बेनाम संपति के मामले में लालू परिवार लगातार कई समय से ईडी और आयकर विभाग के रडार पर हैं।

Published on:
27 Apr 2018 11:15 am