3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालू से मिल चिंतित हुए तेजस्वी, पिता को लेकर ट्विटर पर झलका दिल का दर्द

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे अपने पिता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 26 Apr 2018, 2:10 PM IST

Lalu prasad Yadav

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे अपने पिता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लालू से मुलाकात के बाद तेजस्वी बेहद चिंतित नजर आए। उन्होंने अपने पिता के लिए भावुक शब्दों में ट्वीट किया। ट्विटर पर उन्होंने अपने पिता की सेहत के लिए कामना की।

...क्या है तेजस्वी के ट्वीट में
लालू से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने ट्वीट किया, 'दिल्ली एम्स में लंबे समय बाद कुछ क्षणों के लिए अपने पिता से मिला। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। उनकी हालत में कुछ ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें निरंतर देखभाल की आवश्यकता है।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'यह हमारे और बिहार के लोगों के लिए राहत की बात है कि लालू प्रसाद यादव जी एक अच्छे अस्पताल में भर्ती हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपनी पुरानी स्थिति में लौट आएं।'

लड़की की जगह लड़का हुआ तो काट दिया गुप्तांग, झोलाछाप डॉक्टरों की मूर्खता से गई बच्चे की जान

रिम्स से एम्स रैफर हुए थे लालू
उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे आरजेडी अध्यक्ष बीमारी के कारण दिल्ली के एम्स में इलाज करवा रहे हैं। बीमार होने से पहले वे रांची की एक जेल में बंद थे। बीमार होने के बाद उन्हें रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था, उसके बाद उन्हें एम्स रैफर कर दिया गया था।

गजब! पैदल-पैदल ही उत्तर कोरिया से दक्षिण कोरिया जाएंगे किम जोंग उन

चार मामलों में हो चुकी जेल, दो में सुनवाई जारी
गौरतलब है कि लालू यादव को चारा घोटाले के चार मामलों में जेल हो चुकी है, जबकि दो मामलों में अदालत में सुनवाई जारी है। उन्हें दो दशक से ज्यादा की जेल हो चुकी है।

किम के परमाणु प्लान से खुश अमरीका बोला, सही जा रहे हो