3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
जदयू नेता का लालू यादव और उनके बेटे पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा…
Play video

जदयू नेता का लालू यादव और उनके बेटे पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा…

एक कार्यक्रम में शामिल होने काशी आए जदयू नेता ने कांग्रेस पर भी किया हमला।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 22 Apr 2018, 7:13 PM IST

वाराणसी. जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन रविवार को वाराणसी में थे। यहां मीडिया से मुखातिब हुए तो उनके निशाने पर रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव और कांग्रेस। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में तेजस्वी के चुने जाने पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यह तो बढ़िया है। उन्होंने बीजेपी का काम और आसान कर दिया। कहा कि जब तेजस्वी कांग्रेस का प्रचार करने कर्नाटक जाएंगे तो कांग्रेस का ही गड्ढा खोदेंगे, जो कुछ सीटें मिलने वाली हैं वह भी नहीं मिलेंगी। शत्रुघ्न सिन्हा की नाराजगी के सवाल पर कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने पार्टी को खड़ा किया है। उनके बारे में खुद वह या बीजेपी ही कुछ बता सकती है।

राजीव रंजन ने कहा कि कर्नाटक में वैसे भी कांग्रेस चुनाव हारने जा रही है। जो थोड़ी बहुत सीटें मिलने की संभावना है वह भी तेजस्वी के प्रचार करने जाते ही वो सारी संभावनाएं खत्म हो जाएंगी। वैसे कांग्रेस को पूरा हक है कि वह ये तय करे कि किसको स्टार प्रचारक बनाना है और किसे नहीं। वो उनका अंदरूनी मामला है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी के लगातार भड़कीले बयान पर उन्होंने कहा कि 2010 में जब लालू यादव के पास 22 विधायक थे तब उनकी पार्टी की कितनी ताकत थी यह बिहार की जनता को पता है। आज नीतीश कुमार के साथ आये तो 80 एमएलए हो गए। उनका अराजक चरित्र है, जनता दल का यह चरित्र बिहार की जनता पहचानती है। लालू यादव के बाबत कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में उनको संभलने और अपनी छवि सुधारने के साथ गल्तियों को सुधारने का मौका मिला था, लेकिन वह परिवार और भ्रष्टाचार से वह परहेज नहीं कर सकते। इसलिए उनको हमारे साथ चलने में कठिनाई थी और हमने उनका साथ छोड़ दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यो की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के 70 वर्षों में यह सर्वश्रेष्ठ सरकार है।

वहीं रेप की घटना पर हो रही राजनीति के सवाल पर कहा कि ऐसे लोग जनता के बीच अपना विश्वास खुद को रहे हैं। उनको जनता ही जवाब देगी वही लगातार विपक्ष की तरफ से सरकार के खिलाफ जमकर हो रही बयानबाजी पर कहा कि सिर्फ बयान से विपक्ष की ताकत नहीं बढ़ने वाली है।

जदयू नेता राजीव रंजन

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश