राजनीति

इतिहास: आज ही के दिन 37 साल पहले अरेस्ट हुई थी इंदिरा गांधी

अतीत में इंदिरा गांधी को 19 दिसंबर 1978 को संसद की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया था।

less than 1 minute read
Dec 19, 2015
indira gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस के लिए 19 दिसंबर की तारीख शायद भाग्यशाली नहीं है। 37 साल पहले आज ही के दिन 19 दिसंबर 1978 को इंदिरा गांधी को जेल जाना पड़ा था, वहीं आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी की नेशनल हेराल्ड मामले में पेशी हैं। अतीत में इंदिरा गांधी को 19 दिसंबर 1978 को संसद की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया था।

उस समय के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने संसद सत्र के जारी रहने तक इंदिरा गांधी को जेल भेज दिया था। उन पर संसदीय विशेषाधिकार के हनन का आरोप था। उस दिन गिरफ्तारी का आदेश मिलने तक इंदिरा संसद भवन में बैठी रही थी। रात को उन्हें स्पीकर के दस्तखत वाला गिरफ्तारी ऑर्डर दिया गया। इसके बाद वह जेल जाने के लिए संसद से बाहर निकली।

तिहाड़ जेल में उन्हें वार्ड नंबर 19 में रखा गया था। इसके बाद वह हफ्ते भर तक जेल में रही थी। हालांकि इससे पहले भी इंदिरा गांधी तीन अक्टूबर 1977 को गिरफ्तार हुई थी, लेकिन उन्हें तकनीकी आधार पर रिहा कर दिया गया था। अब देखना होगा कि नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी के साथ क्या होता है।
Published on:
19 Dec 2015 02:05 pm
Also Read
View All