राजनीति

जम्मू-कश्मीर: बीजेपी नेता के भाई ने सीएम महबूबा को बोले अपशब्द, उमर अब्दुल्ला ने भी जताया विरोध

बीजेपी नेता के भाई ने जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती को बोले ऐसे बोल कि दर्ज हो गई एफआईआर।

2 min read
जम्मू-कश्मीर: बीजेपी नेता के भाई ने सीएम महबूबा को बोले अपशब्द, उमर अब्दुल्ला ने भी जताया विरोध

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भारतीय जनता पार्टी के नेता चौधरी लाल सिंह के भाई ने अपशब्द कहे हैं। बता दें कि ये बीजेपी नेता वही नेता है जिन्होंने कठुआ गैंगरेप मर्डर केस में आरोपियों के समर्थन में रैली निकाली थी, जिसके बाद बढ़ते दबाव की वजह से उन्हें जम्मू-कश्मीर कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ गया था। वहीं, इस मामले में सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चौधरी लाल सिंह के भाई रजिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

बता दें कि बीजेपी नेता के भाई रजिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में रजिंदर सीएम महबूबा को अपशब्द कहते हुई दिख रहे हैं। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी कूद पड़े हैं। उन्होंने बीजेपी नेता के भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी नेता के भाई ने सीएम महबूबा को जो कहा वह सरासर गलत है। उनका यह कृत्य स्वीकार नहीं किया जा सकता।

नारे के दौरान बोली बात ये बात

वहीं, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है है उसमे रजिंदर सिंह एक छोटी सी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस रैली में ऐसा लग रहा है कि वह अपने वाहन की छत पर बैठे हुए हैं और लोगों से नारे लगवा रहे हैं।इस दौरान उनके सामने मैदान में बैठे कुछ लोगों के हाथों में तिरंगा भी है। रजिंदर सिंह के नारों पर महबूबा मुफ्ती के लिए हाय-हाय के नारे लगा रहे हैं। इसी दैरान नारे लगवाते लगवाते रजिंदर सिंह सीएम के लिए कुछ ऐसी बात कह गए, जो अशोभनीय है।

एफआईआर दर्ज

इस मामले में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने रजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि बीजेपी नेता के भाई के खिलाफ एफआईआर करा दी गई है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है और लिखा, 'यह अस्वीकार्य भाषा है, जो महबूबा मुफ्ती के खिलाफ इस्तेमाल की गई है। मैं इसकी आलोचना करते हुए पुलिस से उस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करता हूं।

ये भी पढ़ें

पाक ने फिर दोहराई ओछी हरकत, सीमा चौकी पर गोलीबारी में एक बच्चे की मौत और कई अधिकारी घायल
Updated on:
22 May 2018 09:51 am
Published on:
22 May 2018 10:09 am
Also Read
View All