राजनीति

प्रशान्त किशोर और पवन वर्मा JDU से बर्खास्त, पार्टी लाइन से अलग बयान देने पर हुई कार्रवाई

JD(U) leaders Prashant Kishor and Pavan Varma expelled from party for indulging in 'anti party activities'
less than 1 minute read
prashant kishore jpg

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड ने बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। जदयू ने पार्टी उपाध्यक्ष प्रशान्त किशोर और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन वर्मा को बाहर निकाल दिया है। बता दें कि नागरिकता कानून को लेकर दोनों नेता लगातार पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयानबाजी कर रहे थे। गौरतलब है कि जनता दल यूनाइटेड ने नागरिकता कानून पर मोदी सरकार का समर्थन किया था। उसी दौरान प्रशान्त किशोर और पवन वर्मा ने नीतीश कुमार पर सवाल खड़े किए थे।

वहीं बुधवार को ही नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर पर तंज कसा था। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा था कि जिसको पार्टी से बाहर जाना है वो जा सकता है। नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर को अमित शाह के कहने पर ही पार्टी में शामिल किया था। नीतीश के इस बयान के बाद से माना जाने लगा था जेडीयू उनके ऊपर कार्रवाई करेगी।

नीतीश कुमार के इस बयान के बाद प्रशांत किशोर ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि पार्टी में मुझे लेने को लेकर नीतीश कुमार ऐसे झूठ कैसे बोल सकते हैं। आपने एक नाकाम कोशिश की है। मेरा रंग आपके जैसा नहीं है।

Updated on:
30 Jan 2020 09:14 am
Published on:
29 Jan 2020 04:34 pm
Also Read
View All
ममता बनर्जी की कार पर हुए हमले पर बीजेपी की आई प्रतिक्रिया, समिक भट्टाचार्य बोले- पत्थर-चप्पल फेंकने से हमारा कोई लेना-देना नहीं

परिसीमन बिल पर गरमाई सियासत: PM मोदी से मिलेंगे शरद गुट के 8 सांसद, रोहित पवार ने कहा- 17 अगस्त तक बहुत कुछ बदल जाएगा

FCRA Bill 2026: क्या है पूरा मामला? इन प्रावधानों पर क्यों मचा बवाल, विपक्ष क्यों कर रहा विरोध

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: अमित शाह ने सुनेत्रा पवार से नहीं की मुलाकात, ‘पीके’ के कारण भाजपा और NCP में आई दरार?

Punjab Election: कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी से क्या बढ़ेगी मुश्किल? 2027 से पहले पार्टी के सामने बड़ी चुनौती