राजनीति

JNU राजद्रोह: कोर्ट की फटकार पर बोले केजरीवाल, चुनाव पास आते ही दिल्ली पुलिस को चार्जशीट याद आ गई

JNU राजद्रोह मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान देते हुए पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Feb 2019, 8:49 PM IST
Arvind Kejriwal
JNU राजद्रोह: कोर्ट की फटकार पर बोले केजरीवाल,चुनाव पास आते ही दिल्ली पुलिस को चार्जशीट याद आ गई

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरु (जेएनयू) 2016 के राजद्रोह मामले में दिल्ली के एक अदालत की फटकार के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को इस मामले में आरोप पत्र दाखिल करने में तीन साल से ज्यादा का समय लग है। ये एक गंभीर मामला है इसलिए हमारी सरकार अभी इसका गहनता से अध्ययन कर रही है।

दिल्ली पुलिस पर केजरीवाल ने दागे तीखे बाण

बुधवार को निचली अदालत में जेएनयू राजद्रोह मामले में सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि देशद्रोह मामले में कन्हैया कुमार और अन्य पर मुकदमा चलाने के लिए सरकार से आवश्यक मंजूरी मिलना अब भी बाकी है। इस मामले पर सवाल किए जाने पर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली पुुलिस को आढ़े हाथों लिया है। पुलिस ने चुनाव नजदीक आता देख हड़बड़ी में बगैर पूरी तरह से तहकीकात के आरोप पत्र दाखिल किया है। उन्होंने इसके लिए सरकार की अनुमति तक नहीं ली। इसलिए इस मामला दिल्ली सरकार मामले अध्ययन कर रही है।

मंजूरी के लिए पुलिस के पास 28 फरवरी तक का समय
बता दें कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने बगैर दिल्ली सरकार से इजाजत लिए बगैर अदालत में राजद्रोह मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। जिसके बाद अदालत ने कहा कि बिना सरकार की अनुमति इसे मंजूर नहीं किया जा सकता है। बुधवार को पुलिस ने अदालत से कहा कि मंजूरी के लिए फाइल दिल्‍ली सरकार के पास लंबित है। इसपर अदालत ने पुलिस से कहा कि मुकदमा चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द मंजूरी देने को कहें। इसके बाद अदालत ने कन्हैया कुमार समेत अन्य पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को मंजूरी हासिल करने के लिए 28 फरवरी तक का समय दे दिया।

Updated on:
7 Feb 2019, 8:49 PM IST
Published on: