राजनीति

UP Assembly Elections 2022 : मेरठ में बोले जेपी नड्डा, ‘उनको जिन्ना,हरी—लाल टोपी से लगाव तो हमको किसान और गन्ने से’

UP Assembly Elections 2022 : मेरठ की क्रांतिधरा पर आज भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा रहा। 2022 में जीत का मार्ग प्रशस्त करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP National President) जेपी नड्डा ने पश्चिम क्षेत्र के 14 जिलों के बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र दिया। इस दौरान अध्यक्ष नड्डा ने विपक्षियों पर भी जमकर निशाना साधा। मेरठ में भी भाजपा ने टोपी और जिन्ना का मुददा उछालकर सियासी दांव चल दिया।

2 min read
Dec 11, 2021
UP Assembly Elections 2022 : मेरठ में बोले जेपी नड्डा, 'उनको जिन्ना,हरी—लाल टोपी से लगाव तो हमको किसान और गन्ने से'

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . UP Assembly Elections 2022 : पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को जीत का मंत्र देने के लिए आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा मेरठ आए। पश्चिमी क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बाईपास स्थित एक डीम्ड विवि के परिसर में आयोजित किया गया। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा अन्य दिग्गजों ने भी भाग लिया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सभी राजनैतिक पार्टियां क्वारन्टीन रही। जबकि भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर जरूरतमंदों को भोजन और दवाई बांटता रहा। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलों के दौरे कर वहां पर कोरोना संक्रमितों का हाल लेते रहे। उन्होंने कहा कि हमको गन्ना किसानों से प्यार है तो दूसरे दलों को जिन्न से लगाव है। उन्होंने कहा आज प्रदेश के चीनी मिलों की हालत सबसे अच्छी हो गई है। बसपा और सपा सरकार में मायावती, अखिलेश ने चीनी मिलें बेच दी। जो नहीं बिकी उनको बंद करा दिया था। भाजपा की प्रदेश में सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री योगी जी ने इन मिलों को फिर से शुरू कराया।


उन्‍होंने कहा कि भाजपा पार्टी में ही यह सम्भव है कि नड्डा जैसा व्यक्ति अध्यक्ष बन सकता है। दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री बने यह भाजपा में ही हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि मेरठ आया हूं तो श्री राम की भूमि और श्री कृष्ण की भूमि को नमन करता हूं। नमन करता हूं मंगल पांडे को,धनसिंह कोतवाल को। इस धरा को मां गंगा और मां यमुना का आशीर्वाद प्राप्त है। यहां सब केसरिया ही केसरिया है।

पार्टी के नेता चाचा को कुछ देने को तैयार नहीं
अध्यक्ष नडडा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि एक पार्टी के अध्यक्ष अपने चाचा को कुछ देने को तैयार नहीं हैं। दूसरी अन्य पार्टियों में भी बहन,भाई,बेटा भतीजा के पास ही सभी पद हैं। वे लोग मंच से अपने परिवार का गुणगान करते हैं तो उनके कार्यकर्ता ताली बजाते हैं और जय—जयकार करते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां समाज को खंडित करने का काम कर रही हैं। जबकि भाजपा देश को एक रखने और अखंड बनाने के प्रयास में है। उन्होंने कहा कि ऐसे दलों की टोपियां जल्द ही लाल से केसरिया हो जाएगी।

वंशवाद के प्रोडक्ट अपने हित में राष्ट्र बेच देते हैं
सपा पर निशाना साधते हुए अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि सपा नेता पुराना चेहरा छिपाकर आये हैं। ये वहीं वंशवाद के प्रोडक्ट हैं अपने लिए राष्ट्र हित बेच देते हैं। ऐसा लोगों ने देखा है। ये नई सपा नहीं है ये वही सपा है इसका ध्यान रखें। इनके समय दंगा तंत्र था। जिसे योगी ने समाप्त किया।

Published on:
11 Dec 2021 08:01 pm
Also Read
View All