राजनीति

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी का बयान, ‘पैसे पेड़ पर नहीं उग सकते’

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने सरकारी योजनाओं को फंड आवंटन में हो रही देरी को लेकर हुई आलोचना पर पलटवार किया।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2018, 12:34 PM IST
CM Kumaraswamy
कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी का बयान, 'पैसे पेड़ पर नहीं उग सकते'

बेंगलुरु। अपनी बयानबाजी को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले एचडी कुमार स्वामी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने सरकारी योजनाओं को फंड आवंटन में हो रही देरी को लेकर हुई आलोचना पर पलटवार किया। कुमारस्वामी ने कहा कि पैसे किसी पेड़ पर नहीं उगते और न ही वह ऐसा कोई चमत्कार कर सकते हैं।

अधिकारियों को विश्वास में लेना होगा

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने यह बात विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि फंड आवंटन को लेकर पहले उन्हे अधिकारियों को विश्वास में लेना होगा। कमियों के बावजूद अधिकारियों को फंड जारी करने के लिए मनाना होगा। इस दौरान कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि गरीब और पिछड़े वर्गों को लेकर चलाई जा रही सभी योनजाओं में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

कृषि ऋण माफी के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का फंड

कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें अभी कृषि ऋण माफी के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का फंड आवंटित करना है, जिसके लिए पहले सारी बाधाओं को पार करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभी उनको संयम दिखाने की जरूरत है। अन्य मामलों पर ध्यान देने के लिए अभी कुछ समय देना होगा। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार के टाइम से चल रही शादी भाग्य योजना के बजट में कटौती करने की खबरों को भी खारिज कर दिया। कुमारस्वामी ने कहा कि किसी भी योजना के लिए धन आवंटन में कटौती नहीं की गई है। आपको बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन वाली सरकार है।

Published on:
Also Read
View All
हिमाचल विधानसभा में राफेल डील और सेना पर बयान को लेकर हंगामा, माफी मांगने से मंत्री जगत सिंह नेगी का इनकार

‘मांग उठाने वालों को मिलती हैं गालियां और गिरफ्तारियां’, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कल पीएम मोदी ने की सारे मंत्रियों के साथ बैठक, आज नितिन नवीन के साथ मंथन; कैबिनेट विस्तार की अटकल तेज

Punjab Election 2027: अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा को पंजाब में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस के इस फैसले के क्या हैं राजनीतिक मायने?

Maharashtra Politics: शिंदे की शिवसेना को झटका, BJP प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में दिग्गज नेता भाजपा में शामिल