राजनीति

कर्नाटक के मंत्री रेवन्ना का ऐलान, मोदी वाराणसी से चुनाव जीते तो ले लूंगा राजनीति से संन्यास

JDS नेता एचडी देवेगौड़ा के बेटे का ऐलान मोदी जीते तो छोड़ दूंगा राजनीति: रेवन्ना इस बार सत्ता में नहीं आएगा बीजेपी: रेवन्ना
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2019, 5:55 PM IST
Karnataka Minister
कर्नाटक के मंत्री रेवन्ना का ऐलान, मोदी वाराणसी से चुनाव जीते तो ले लूंगा राजनीति से संन्यास

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) के दोबारा जीत को लेकर कर्नाटक सरकार के एक मंत्री ने अजीबो गरीब दावा किया है। जेडीएस नेता ( Janata Dal-Secular ) और पीडब्ल्यूडी मंत्री एचडी रेवन्ना ( HD Revanna ) ने ऐलान किया कि अगर नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट ( Varanasi Lok sabha ) से दोबारा जीत कर प्रधानमंत्री बन जाते हैं, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

बीजेपी को सत्ता से दूर करना है: रेवन्ना

बेंगलुरू से लगभग 150 किलोमीटर दूर मैसुरू में रेवन्ना ने कहा कि अगर मोदी वाराणसी से दोबारा जीत जाते हैं और प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। बीजेपी इस बार सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि यूपीए को दोबारा सत्ता में लाने और सांप्रदायिक बीजेपी को सत्ता से बाहर करना है। देश को बचाने के लिए ही हमारी पार्टी ने चुनाव पूर्व कांग्रेस से गठबंधन किया है, क्योंकि हमने देश भर के परेशान किसानों के हितों की रक्षा की है।

मोदी ने किसानों के लिए क्या किया?

रेवन्ना ने कहा कि मैं यह जानना चाहता हूं कि मोदी ने पिछले पांच सालों में किसानों के लिए क्या किया है। राज्य सरकार ने हालांकि 15 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए केंद्र सरकार को उनकी सूची भेजी थी, जिसके लिए मोदी कहते हैं कि केंद्र को वह सूची अभी तक नहीं मिली है। यह झूठ है।

बता दें कि रेवन्ना जद (एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा के दूसरे बेटे और कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी के बड़े भाई है।

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
11 Apr 2019, 5:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव हुए पेश, कांग्रेस ने PM मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात