31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी का आरोप- कांग्रेस ने वोट के लिए असम में घुसपैठ को बढ़ावा दिया

विपक्ष पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा हमला 'कांग्रेस चाहती तो 1971 के बाद खत्म हो जाती असम से कश्मीर तक की समस्या' आतंक के खिलाफ सेना को खुली छूट दी :मोदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 11 Apr 2019, 3:18 PM IST

modi

पीएम मोदी का आरोप- कांग्रेस ने वोट के लिए असम में घुसपैठ को बढ़ावा दिया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बाद असम में चुनावी रैली को संबोधित की है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए असम आना एक तरह से घर आने जैसा हो गया है। पिछले 5 साल में अनेक बार मेरा आप लोगों के बीच में आना हुआ है। ये असम की जनता का प्यार ही है जो मुझे बार-बार खींच लाता है। अपने भाषण में पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

'गरीबों के मुंह से निवाला छीनती नामदारों की पार्टी'
पीएम ने कहा कि 1971 के युद्ध के बाद अगर कांग्रेस चाहती तो असम से कश्मीर तक की समस्याओं का समाधान कर सकती थी। लेकिन कश्मीर भी जलता रहा और असम की स्थिति भी गंभीर होती रही। आज वहीं नामदारों की पार्टी गरीबों के मुंह से निवाला छीनकर चुनाव लड़ रही है। पीएम आरोप लगाए कि कांग्रेस ने वोट के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही असम के लोगों को बरसों तक जरूरी सुविधाओं से वंचित रखा।

लालू ने जेल से बिहार की जनता के नाम लिखा खत, कहा- सबकुछ दांव पर लगा है

टुकड़े-टुकड़े गैंग टुकड़ों में बिखर जाएंगे:मोदी

असम से पहले भागलपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें सिर्फ अपना अस्तित्व बचाना है। उन्हें डर है कि मोदी फिर से आएगा तो इनकी भ्रष्टाचार की सारी दुकानें बंद हो जाएंगी। इनकी जाति-धर्म की राजनीति बंद हो जाएगी। टुकड़े-टुकड़े गैंग टुकड़ों में बिखर जाएंगे। पीएम ने कहा कि हमारे सरकार की नीति है कि आतंकवाद और नक्सलवाद से निपटने के लिए जवानों को खुली छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महामिलावटी कह रहे हैं कि जवानों के पास जो विशेष अधिकार हैं उसे भी हटा देंगे। उन्हें जवाब देना चाहिए कि वे देश के वीर जवानों के साथ हैं या आतंकवादियों के साथ।

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App

बड़ी खबरें

View All

राजनीति