राजनीति

केरल: बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, दिया हर संभव मदद का आश्वासन

Kerala Flood : हाल जानने अपनी संसदीय क्षेत्र वायनाड़ पहुंचे राहुल गांधी ने वायनाड़ पहुंचे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की राहुल गांधी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है

2 min read
Aug 13, 2019

नई दिल्ली। दक्षिण भारत के कई राज्यों में बाढ़ ( Kerala flood ) ने भारी तबाही मचाई हुई है। सबसे बुरे हालात केरल के हैं। यहां कुदरत की मार से जन-जीवन कराह उठा हैं।

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने अपनी संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे हुए हैं।

मंगलवार को राहुल गांधी ने वायनाड पहुंचे बाढ़ ( Kerala Flood ) पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल गांधी राहत शिविरों में पहुंचे और पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस दौरा राहुल गांधी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार से मदद की गुहार भी लगाई।

इससे पहले राहुल गांधी ने सोमवार को थिरुवमपदी ( Kerala Flood ) में एक राहत शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं।

मैं न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से, बल्कि सभी से अपील करता हूं कि वे आप लोगों की पीड़ा को कम करने में अपना योगदान दें।

आपको अपने भविष्य को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके जीवन को दोबारा सामान्य बनाने में मदद करेंगे।

उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों से यह भी कहा कि उन्होंने रविवार ( Kerala Flood ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मदद मांगी है।

गांधी ने कहा कि आज ईद है और मैं जानता हूं कि लोग परेशान हैं।

मैं आप सभी को ईद पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। हम मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों की मदद करेंगे।"

लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ ( Kerala Flood ) से केरल में काफी नुकसान हुआ है। वायनाड में बाढ़ के कारण 18 लोगों की मौत हो गई और 40 हजार से अधिक लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।

ये सभी 200 से अधिक राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। रविवार को वायनाड पहुंचे राहुल गांधी ने मलप्पुरम और कवलपारा में कई राहत शिविरों का दौरा किया।

उन्होंने मलप्पुरम जिला कलेक्टर द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में भी भाग लिया। गांधी सोमवार को वायनाड ( Kerala Flood ) का दौरा कर आज यानी मंगलवार को दिल्ली लौटेंगे।

ये भी पढ़ें

फेक अलर्ट: इंसानियत की मिसाल बनी ये फोटो, लेकिन झूठ बताकर किया जा रहा है वायरल
Updated on:
13 Aug 2019 03:15 pm
Published on:
13 Aug 2019 02:28 pm
Also Read
View All