राजनीति

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का एक और विकेट गिरा, कांग्रेस ज्वाइन करेंगे कीर्ति आजाद

भाजपा सांसद कीर्ति आजाद कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहे हैं।
less than 1 minute read
azad
अचानक भाजपा को लगा बड़ा झटका, इस सांसद ने कांग्रेस में शामिल होने का कर दिया ऐलान

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। दल-बदल और गठबंधन का खेल जोर-शोर से चल रहा है। वहीं, अब केन्द्र सरकार से नाराज चल रहे और भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगामी 15 फरवरी को वो कांग्रेस का दामन थामेंगे।

कीर्ति आजाद 15 फरवरी को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे

भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि अगामी 15 फरवीर को वह कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने दरभंगा से लोकसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, आजाद को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में सदस्यता दिलाई जाएगी। साथ ही पार्टी में शामिल होते ही वे मिथिलांचल का दौरा करेंगे और उनके स्वागत में कार्यकर्ता विशाल जुलूस निकालेंगे। इसकी पुष्टि स्वयं सांसद ने की है।

चुनावी सरगर्मी हुई तेज

उन्होंने बताया कि पार्टी में शामिल होने के बाद वे 18 फरवरी को अपने लोकसभा क्षेत्र दरभंगा पहुंचेंगे। जहां अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्तओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। इधर, आजाद के कांग्रेस में शामिल होने की खबर से मिथिलांचल की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं, महागठबंधन में दरभंगा से उम्मीदवारी को लेकर मामला उलझता जा रहा है। अभी तक विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी की दावेदारी पक्की मानी जा रही थी। लेकिन, आजाद के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा व क्षेत्र की दावेदारी किए जाने से महागठबंधन के कई नेताओं का चुनावी गणित गड़बड़ा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अब दरभंगा की सीट अलग रंग इख्तियार कर रही है। वहीं, अब भाजपा इस मामले में क्या एक्शन लेती है वह देखने वाली बात होगी।

Updated on:
09 Feb 2019 01:16 pm
Published on:
09 Feb 2019 01:13 pm