राजनीति

गुजरात चुनाव: सीप्लेन से धराई बांध पहुंचे पीएम मोदी, रोड शो के बाद किए अंबाजी मंदिर में दर्शन

पहली बार देश के किसी प्रधानमंत्री ने सीप्लेन से उड़ान भरी है। राहुल गांधी भी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जगन्नाथ मंदिर पहुंचे हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2017, 1:46 PM IST
ambaji temple
ambaji temple

अहमदाबाद:गुजरात विधानसभा चुनाव में आज का दिन काफी अहम है। दरअसल, दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। इसी को देखते हुए राज्य में आज प्रचार का मेगा शो देखने को मिल रहा है। पहले तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जगन्नाथ मंदिर में जाकर माथा टेका और अपना प्रचार खत्म किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अंबाजी मंदिर में जाकर दर्शन किए।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबरमती नदी से मेहसाणा जिले के धरोई बांध तक सीप्लेन के जरिए हवाई यात्रा करते हुए यहां पहुंचे। आपको बता दें कि सीप्लेन से सफर करने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री बनें हैं। इससे पहले किसी प्रधानमंत्री ने सीप्लेन से सफर नहीं किया था। धरोई बांध पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सड़क के रास्ते ही अंबाजी मंदिर तक का सफर तय किया। पीएम मोदी ने सरदार ब्रिज से सीप्लेन तक की उड़ान भरी थी।

धरोई बांध से अंबाजी तक किया रोड शो

अंबाजी मंदिर में पहुंचकर पीएम मोदी ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की और चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रचार खत्म किया। इससे पहले प्रधानमंत्री सड़क के जरिए मंदिर तक पहुंचे। धरोई बांध से अंबाजी मंदिर तक का सफर पीएम मोदी ने गाड़ी के जरिए तय किया और इस दौरान वो गाड़ी से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। पीएम मोदी को देखने के लिए भारी हुजूम देखने को मिला। साबरमती रिवरफ्रंट पर भी नरेंद्र मोदी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी।

राहुल गांधी ने जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने जगन्नाथ मंदिर में माथा टेका। इसके बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की और आखिर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी पर निशाना साधा।

सीप्लेन की खासियत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री बने हैं, जिन्होंने सीप्लेन में उड़ान भरी है। पीएम मोदी उसी सी-प्लेन से वापस भी लौटेंगे। पीएम ने एक चुनाव रैली में घोषणा की, 'देश के इतिहास में पहली बार कोई सी-प्लेन साबरमती नदी पर उतरेगा। मैं धरोई बांध पर उतरने के बाद सी-प्लेन से अंबाजी जाऊंगा और वापस आऊंगा। आपको इस प्लेन की खासियत बताएं तो इसका वजन करीब 700 KG का है इसमें छ: सीटें हैं और करीब 1100 KG का वजन ये ढो सकता है।

Updated on:
12 Dec 2017, 1:46 PM IST
Published on: