राजनीति

सुषमा स्वराज के निधन पर नेताओं के बयान, जानिए किसने क्या कहा?

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार रात को ली अंतिम सांस सुषमा स्वराज के निधन से देश शोकाकुल कहीं टूटा दुखों का पहाड़, तो किसी की आंखें हुईं नम
3 min read
Aug 07, 2019
sushma swaraj

नई दिल्ली।बीजेपी के कद्दावर नेत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (67 साल) मंगलवार रात दुनिया को अलविदा कह गईं। दिल्ली के एम्स में सुषमा स्वराज ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से देश में शोक की लहर है। देश के तमाम नेताओं ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां इसे निजी क्षति बताया है, वहीं राहुल गांधी ने कहा कि वह एक अद्भुत नेता थीं। आईए, जानते हैं सुषमा स्वराज के निधन पर किस नेता ने क्या कहा...

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राजनीतिक के एक शानदार अध्याय का अंत हो गया। सुषमा जी बेहतरीन वक्ता और सांसद थीं, मेरे लिए निजी क्षति है। सुषमा जी करोड़ों भारतीय की प्रेरणास्त्रोत थीं। उन्होंने गरीबी की सेवा में जीवन समर्पित किया।

- गृहमंत्री अमित शाह ने सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया। शाह ने कहा कि सुषमा जी के आकस्मिक निधन से मन दुखी है।

- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह एक अद्भुत नेता थीं, जिनकी पार्टी लाइन से इतर मित्रता थी। राहुल गांधी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊॅं शांति।

- बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि अपने सबसे करीबी सहयोगी सुषमा स्वराज के असामयिक निधन पर बहुत व्यथित हूं। यह मेरे लिए बड़ी क्षति है।

- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सुषमा स्वराज को याद करते हुए ट्वीट किया कि असंख्य महिला कार्यकर्ताओं की प्रेरणा दीदी का आकस्मिक निधन हम सबको स्तब्ध कर गया। आज उनके शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करती हूं। एक कार्यकर्ता के नाते महिला उत्थान के प्रति अगर हम अपना जीवन समर्पित करे तो वो दीदी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

- कुमार विश्वास ने सुषमा स्वराज के निधन पर ट्वीट किया, 'भारत की राजनीतिक श्री अंनत में विलुप्त हो गई! जनभाषा की संसंदीय सुषमा समाप्त हो गई! वैयक्तिक आभा का एक युग जीकर हमारे समय की शीर्षतम विदुषी, अटलजी के बाद की सर्वाधिक संतुलित व सम्मोहक संसदीय वक्ता की वाणी ने विराम ले लिया! ईश्वर की आलोक सभा में पदभार सम्भालो।'

- सुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'भारत ने एक महान नेता को खो दिया। सुषमा जी का व्यक्तित्व काफी शानदार था।'

- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुषमा स्वराज के निधन पर ट्वीट किया, सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख हुआ। 1990 के दशक से ही मैं उन्हें जानती थी। भले ही हमारी विचारधाराएं भिन्न थीं, लेकिन हमने संसद में कई सौहार्दपूर्ण पल साझा किए। सुषमा जी एक उत्कृष्ट राजनेता और अच्छी इंसान थीं। उनकी कमी खलेगी।'

- BSP सुप्रीमो मायावती ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'सुषमा स्वराज के निधन ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से दुखी किया है। वह एक समर्थ राजनेता, प्रशासक और एक अच्छी वक्ता थीं। वह विपक्षी सदस्यों के प्रति भी दोस्ताना व्यवहार रखती थीं। ईश्वर उनके परिवार को यह क्षति सहन करने की शक्ति दे।'

- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वराज एक प्रखर वक्ता, ओजस्वी एवं कुशल नेत्री के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा की धनी थीं। देश हित एवं लोक-कल्याण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को देश हमेशा याद रखेगा। नीतीश कुमार ने कहा कि सुषमा के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि देश की लोकप्रिय, संवेदनशील, ओजस्वी वक़्ता, ऊर्जावान एवं विद्वान नेत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी के निधन से स्तब्ध और दुःखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

- सुषमा स्वराज के निधन पर बीजेपी सांसद रमा देवी ने गहर दुख प्रकट किया है। स्वराज को याद करते हुए रमा देवी भावुक होकर रोने लगी। सांसद रमा देवी ने कहा कि जब तक उनकी सांस चलेगी, वह उनके साथ जुड़ी रहेंगी।

- केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह मेरी बड़ी बहन के तौर पर थीं। एक बार मैं बीमार था, तो वह खुद डॉक्टर लेकर मेरे घर पहुंच गईं थी। उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है।

Updated on:
07 Aug 2019 12:16 pm
Published on:
07 Aug 2019 09:49 am
Also Read
View All
Banswara : हार से बौखलाई BAP ने बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी की भंग, 31 पदाधिकारी हटाए, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष पदमुक्त

नागौर नगर परिषद चुनाव: कई दिग्गज हारे, भाजपा सबसे बड़ा दल, RLP को 1 सीट, अब अचानक कांग्रेस ने बढ़ाई हलचल

‘सरकार के साथ रहना है या नहीं, 6 अक्टूबर को तय करें’, शुभेन्दु अधिकारी ने मतदाताओं से पूछा सवाल

Chhattisgarh Politics: पार्टी में गुटबाजी पर दीपक बैज बोले- यह भाजपा का प्रोपेगेंडा, उनमें हमसे ज्यादा गुटबाजी है, वे एक गाड़ी में नहीं घूम सकते…

‘30 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था, 17 अगस्त को क्या होगा मुझे कैसे पता?’ BJP छोड़ने की वजह पर शहजाद पूनावाला का बड़ा बयान