
नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वार पर सीएम और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक्सपायरी बाबू हो गए हैं। मुझे उनसे देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।
मोदी ने बंगाल में झूठा दावा किया: ममता
दिनहाटा में चुनावी रैली के दौरान ममता ने कहा कि बीजेपी धोखेबाजों और दंगाबाजों की पार्टी है। मैं मोदी नहीं हूं, मैं झूठ नहीं बोलती। उन्होंने आरोप लगाए कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के प्रदर्शन को लेकर झूठे दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में किसानों की आमदनी तीन गुणा बढ़ी है। इसके साथ ही सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी को सीधी बहस की चुनौती दी है।
ममता को मोदी ने कहा था- स्पीड ब्रेकर
पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी में सभा के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में आपके विकास के रास्ते में एक स्पीड ब्रेकर है। लोग इस गति-अवरोधक को दीदी के रूप में जानते हैं। वह गरीबों की राजनीति करने में कुशल हैं। वह गरीबी खत्म करने के लिए कैसे काम कर सकती हैं? अगर गरीबी विलुप्त हो जाएगी तो दीदी की राजनीति भी खत्म हो जाएगी
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर