PM नरेंद्र मोदी दिल्ली और हरियाणा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले सुबह 11.30 बजे हरियाणा के फतेहाबाद में चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद PM कुरुक्षेत्र और दिल्ली में सभाएं कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगे।
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली और हरियाणा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री सबसे पहले सुबह 11.30 बजे हरियाणा के फतेहाबाद में चुनावी रैली करेंगे, इसके बाद वह कुरुक्षेत्र और दिल्ली में सभाएं कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड के रांची में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को दो अंतिम चरणों का चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सम्मान में लड़ने की चुनौती दी। मोदी ने झारखंड के चाईबासा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आज इस भूमि से कांग्रेस और नामदार परिवार को दिल्ली, पंजाब और भोपाल में होने वाले चुनाव को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मान-सम्मान के लिए लड़ने की चुनौती देता हूं, जिन्होंने बोफोर्स मामले में भ्रष्टाचार का सामना किया था।"
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.