राजनीति

लोकसभा चुनाव: तमिलनाडु में डीएमके 20, तो कांग्रेस 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 17 मार्च को होगी लिस्ट जारी

तमिलनाडु में सीटों का बंटवारा 20 सीटों पर डीएमके और 10 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी लोकसभा चुनाव 17 मार्च को जारी होगी प्रत्याशियों की लिस्ट
less than 1 minute read
stalin and rahul gandhi
लोकसभा चुनाव: तमिलनाडु में डीएमके 20, तो कांग्रेस 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 17 मार्च को होगी लिस्ट जारी

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। चुनाव आयोग ने रविवार को तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इधर, गठबंधन और सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी सभी पार्टियों में लगभग तय हो चुका है। अब प्रत्याशियों के लिस्ट जारी होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है।

17 मार्च को जारी होगी प्रत्याशियों की सूची

तमिलनाडु में डीएमके 20 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु में सहयोगी दल के साथ सीट बंटवारा हो गया। उन्होंने कहा कि अगामी 17 मार्च को प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। गौरतलब है कि तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इसलिए, तमिलनाडु का मुकाबला बेहद ही दिलचस्प माना जा रहा है।

दिलचस्प होगा लोकसभा चुनाव का मुकाबला

यहां आपको बताते चलें कि अलग-अलग राज्यों में गठबंधन का खेल चल रहा है। क्योंकि, भाजपा और कांग्रेस किसी भी सूरत में इस चुनाव में जीत हासिल करना चाहती हैं। खासकर, भाजपा दक्षिण भारत, नॉर्थ-इस्ट और बंगाल में अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी है। क्योंकि, पार्टी को यह अहसाह है कि इन तीन इलाकों में उसकी पकड़ कमजोर है। लिहाजा, स्थानीय पार्टी के साथ गठबंधन कर भाजपा जीत हासिल करने का प्लान बना रही है। अब देखना यह होगा कि कौन सी पार्टी जीत हासिल करती है और किसे मुंह की खानी पड़ती है।

Updated on:
15 Mar 2019 03:02 pm
Published on:
15 Mar 2019 02:03 pm