राजनीति

आज मिशन दक्षिण पर राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 3 रैलियों को करेंगे संबोधित

आंध्र और कर्नाटक के दौरे पर राहुल गांधी 3 जगहों पर जनसभा को करेंगे संबोधित विशाखापट्टनम में विपक्षी एकता की बड़ी रैली आज

less than 1 minute read
Lok Sabha elections 2019
आज मिशन दक्षिण पर राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 3 रैलियों को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 3 रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष अपने मिशन दक्षिण की शुरुआत आंध्र प्रदेश से करेंगे। राहुल गांधी सुबह 11 बजे सबसे पहले आंध्रा के विजयवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.15 बजे राहुल आंध्र प्रदेश के ही अनंतपुर में रैली करेंगे। यहां के बाद वह कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

विशाखापट्टनम में विपक्षी एकता की बड़ी रैली

इसके साथ ही आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापट्टनम में विपक्षी एकता की बड़ी रैली बुलाई है। नायडू ने इस रैली में कई दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि रैली में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार रैली के माध्यम से चंद्रबाबू नायडू भाजपा और जगन रेड्डी पर हमला बोलेंगे।

Updated on:
31 Mar 2019 10:14 am
Published on:
31 Mar 2019 09:20 am