राजनीति

लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला ने सुषमा स्‍वराज को बताया भारतीय संस्‍कृति का राजदूत

Lok Sabha speaker Om Birla ने सुषमा स्‍वराज को बताया संवेदनशील नेता उनके निधन से देश ने बेहतरीन डिप्‍लेमेट खो दिया तत्‍परता से समस्‍या का हल निकालने पर देती थीं जोर
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 2:16 PM IST
Om birla

नई दिल्‍ली। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ( Lok Sabha SpeakerOm Birla ) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्‍वराज जी भारतीय संस्‍कृति की राजदूत थीं। वह एक योग्‍य प्रशासक एवं संवेदनशील नेता थीं। उनके निधन से पूरा देश दुखी है।

लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला ( Lok Sabha speaker Om Birla ) ने कहा कि वह हर किसी की समस्‍याएं सुनती थीं और उन्‍हें हल करती थीं। हम सभी उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

हमने संसद से सच्‍ची आवाज खो दी है

दूसरी ओर बुधवार को राज्‍यसभा में देश के उपराष्‍ट्रपति और राज्‍यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू एवं उच्‍च सदन के सदस्‍यों ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज के निधन पर शोक व्‍य‍क्‍त किया। नायडू ने कहा कि सुषमा स्‍वराज के असामयिक निधन पर राष्ट्र ने एक सक्षम प्रशासक, एक प्रभावी सांसद एवं लोगों की सच्ची आवाज खो दी है।

भारत ने बेहतरीन डिप्‍लोमेट खो दिया

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि दी। रूस के राजदूत निकोले आर कुदाशेव ने सुषमा स्वराज को याद करते हुए कहा कि यह अपूर्णीय क्षति है। भारत ने बेहतरीन नेता और डिप्लोमेट खो दिया है।

देवगौडा ने जताई गहरी संवेदना

गहरी संवेदना पूर्व प्रधानमंत्री एवं जेडीएस नेता एचडी देव गौडा ने सुषमा स्‍वराज के पति स्‍वराज कौशल को लिखे पत्र में कहा है कि गहरी संवेदनाएं व्‍यक्‍त की है। मैं परमपिता से प्रार्थना करता हूं कि वे शोक संतप्‍त परिवार के सदस्‍यों एवं शुभचिंतकों को इस दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करे।

Updated on:
7 Aug 2019, 2:16 PM IST
Published on: