राजनीति

लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह का तूफानी प्रचार आज, झारखंड और मध्य प्रदेश में करेंगे 4 रैली

अमित शाह बुधवार को झारखंड और मध्य प्रदेश में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। PM मोदी हरियाणा में रैली का पोर्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील करेंगे। भाजपा अध्यक्ष धनबाद, जमशेदपुर, उज्जैन और भोपाल में करेंगे रैली।    

less than 1 minute read
May 08, 2019
अमित शाह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं, जबकि दो चरणों के लिए अभी मतदान कराया जाना शेष है। ऐसे में चुनावी रण जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को जहां झारखंड और मध्य प्रदेश में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे तो प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा में रैली का पोर्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील करेंगे।

इससे पहले अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के घातल में चुनावी रैली को संबोधित कर ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि वो जयश्री राम बोलने के लिए उन पर जितने चाहे उतने मामले दर्ज करा दें। पिछले सप्ताह पश्चिम मिदनापुर जिले में कथित रूप से ममता बनर्जी के काफिले के पास जयश्री राम का नारा लगाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, ममता ने कहा था कि वे लोग उनके खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Published on:
08 May 2019 08:20 am
Also Read
View All