राजनीति

महाराष्ट्र: कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए राधाकृष्ण विखे पाटिल

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राज्य का सियासी पारा सातवें आसमान पर राधाकृष्ण विखे पाटिल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में हो गए शामिल भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी
less than 1 minute read
Oct 01, 2019
f1.png
,,

नई दिल्ली। इस महीने अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य का सियासी पारा सातवें आसमान पर है।

एक और जहां नेता अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए तरह-तरह के बयान और प्रतिक्रियाओं से नहीं चूक रहे, वहीं अपने राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करते हुए नेताओं के पाला बदलने का दौर भी जारी है।

ताजा मामला राधाकृष्ण विखे पाटिल से जुड़ा है।

राधाकृष्ण विखे पाटिल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि वह भाजपा के टिकट पर शिरडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, राज्य मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से चुनाव लड़ेंगे।

राजनीतिक विश्लेशक पाटिल का जाना कांग्रेस के लिए बड़े झटका मान रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर (दक्षिण पश्चिम) से चुनाव लड़ेंगे।

Updated on:
01 Oct 2019 02:05 pm
Published on:
01 Oct 2019 02:02 pm