राजनीति

जम्मू-कश्मीर: एक्शन में आईं महबूबा मुफ्ती, बागी विधायकों के खिलाफ करेंगी ऐसी कार्रवाई कि…

बागी विधायकों के खिलाफ महबूबा मुफ्ती कड़ी कार्रवाई करने वाली हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 2:43 PM IST
Mehbooba Mufti
जम्मू-कश्मीर: एक्शन में आई महबूबा मुफ्ती, बागी विधायकों के खिलाफ करेंगी ऐसी कार्रवाई कि...

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर में सरकार गिरने के बाद सियासी घमासान जारी है। पहले भाजपा के तल्ख तेवर ने घाटी में हाहाकार मचा दिया था। वहीं, अब पीडीपी की वजह से यहां बवाल मच गया है। दरअसल, हाल ही में पीडीपी के कुछ विधायकों ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इतना ही नहीं चर्चा यह है कि ये सभी बागी विधायक एक अलग मोर्चा बनाने की तैयारी में हैं। वहीं, अब बागी विधायकों के तेवर देखकर पीडीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती एक्शन में आ गई हैं। मुफ्ती ने साफ कहा है कि बागी विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

महबूबा के सख्त निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीडीपी के एक सीनियर लीडर का कहना है कि बीते शनिवार को नई दिल्ली से लौटने के बाद महबूबा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से लगातार संवाद कर रही हैं। उन्होंने बागी तेवर दिखाने वाले सभी विधायकों और नेताओं से भी संपर्क करने का प्रयास किया है। कोर समूह की बैठक से पहले पार्टी के 21 विधायकों की बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने उन्हें बागियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का अधिकार दिया है। उन्होंने बताया कि महबूबा मुफ्ती ने बागी विधायक इमरान रजा अंसारी, मौलाना आबिद अंसारी के अलावा टंगमर्ग के विधायक मोहम्मद अब्बास वानी और एमएलसी यासिर रेशी को कई बार मुलाकात के लिए संदेश भेजा। लेकिन, इन लोगों ने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया है।

बागी विधायकों के खिलाफ हो सकती है कड़ी कार्रवाई

वरिष्ठ नेता का कहना है कि महबूबा चाहती हैं कि एक बार सभी बागी विधायकों का पक्ष सुना जाए और उसके बाद वह कोई कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग नहीं मानते हैं, तो इन्हें पार्टी से निष्कासित किए जाने का कदम उठाया जा सकता है। इन लोगों को संगठन से निकालने के साथ ही महबूबा राज्य विधानसभा के स्पीकर को इनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने के लिए भी कहेंगी। अब देखना यह है कि महबूबा के इस सख्त कदम से पार्टी की क्या हालत होती है। वो भी ऐसे समय में जब घाटी में राज्यपाल शासन लगा हुआ है और सभी पार्टियां वहां अपनी सरकार बनाने की जुगत में लगी हुई हैं।

Updated on:
12 Jul 2018, 2:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड