राजनीति

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- ‘गोयल ने की बजट वाले जुमलों की बारिश’

अंतरिम बजट से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं और यह बजट भी पहले की तरह जुमले वाला बजट ही साबित होगा।
less than 1 minute read
khadge
मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- 'इस बार होगी बजट वाले जुमलों की बारिश'

नई दिल्ली। यह बजट मोदी सरकार का अंतिम बजट है लेकिन विपक्ष विपक्ष नेताओं ने बजट पेश होने से पहले हमला बोलना शुरू कर दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट को लेकर बेहद तीखा हमला बोला है। खड़गे ने कहा कि इस सरकार के पास बजट को लागू करने का समय ही नहीं होगा। ऐसे में इस बजट से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं और यह बजट भी जुमले वाला बजट ही साबित होगा।

दिखावे का बजट
कांग्रेस नेता खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए लोकलुभावन योजनाएं लाएंगे। उन्होंने अब तक जो बजट पेश किए हैं, उनसे से आम जनता का कोई भला हुआ नहीं है। 5 साल में मोदी सरकार ने कुछ किया नहीं और आज बजट में फिर एक बार जुमलों की बारिश करेंगे। यह बजट दिखावे भर के लिए है। सरकार के पास अब सिर्फ 4 महीने बचे हैं, जिसमें 2 महीने तो चुनाव में ही निकल जाएंगे। चुनावों से पहले एक बार फिर घोषणाओं और जुमलों की बरसात होगी।

अखिलेश ने कसा तंज
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बजट पर चुटकी लेते हुए शायराना अंदाज में तंज कसा है। एसपी प्रमुख ने कहा कि जब हर क्षेत्र में देश गया घट तो क्या करोगे ला कर बजट। तैयार हो जाइए आनेवाला है झूठ का पुलिंदा जिसमें सच को छोड़कर सब कुछ होगा...।

Updated on:
01 Feb 2019 11:13 am
Published on:
01 Feb 2019 11:10 am