राजनीति

ममता ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, कहा- तीसरे मोर्च के लिए आप हमारे साथ आएं

ममता बनर्जी और सोनिया गांधी के बीच ये मुलाकात 20 मिनट के करीब चली है, जिसमें 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर बात हुई है।
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2018, 9:32 AM IST
Mamata Banerjee meet sonia Gandhi
Mamata Banerjee meet sonia Gandhi

नई दिल्ली: 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर को रोकने के लिए और बीजेपी को मात देने के लिए विपक्ष लागातार कोशिशों में लगा हुआ है। इन दिनों विपक्ष को एकजुट करने का काम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बखूबी कर रही हैं। ममता बनर्जी पिछले कई दिनों से एनडीए के खिलाफ एक तीसरे मोर्चे को बनाने में जुटी हुई हैं। 3 दिन के लिए दिल्ली आईं ममता बनर्जी अभी तक कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुकी हैं। इस बीच बुधवार को उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की।

दिल्ली में हुई सोनिया और ममता की मुलाकात
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस मीटिंग में ममता ने सोनिया गांधी को तीसरे मोर्चा का हिस्सा बनने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि ममता ने सोनिया गांधी से कहा है कि बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस पार्टी तीसरे मोर्च का हिस्सा बने। सोनिया गांधी से ममता बनर्जी की मुलाकात में पूरी तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के बीच ये मुलाकात 20 मिनट तक सोनिया गांधी के आवास पर चली।

ममता बोलीं, हम चाहते हैं सोनियां हमारे साथ आएं
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी मीडिये से भी मुखातिब हुईं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि जब भी मैं दिल्ली आती हूं तो सोनियां गांधी से जरूर मुलाकात करती हूं। ममता ने बताया कि हमारी इस मुलाकात में 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। सोनिया और मेरे बीच रिश्ता अच्छा है। तीसरे मोर्चे में ममता चाहती हैं कि बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस उनका साथ दे।

भाजपा को सत्ता से करना है बाहर- ममता बनर्जी
ममता ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर भाजपा से मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को खत्म करने की लगातार कोशिश की जा रही है। भाजपा को देश की राजनीति से जाना चाहिए। केंद्र सरकार जनता के लिए कोई काम नहीं कर रही है। हम चाहते हैं कि इस मुहिम में कांग्रेस भी साथ दे।

3 दिन के लिए दिल्ली आई हैं ममता बनर्जी
आपको बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी बुधवार को ही एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना से भी मुलाकात कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि ममता को शिवसेना और एनसीपी का समर्थन मिल सकता है। इसके अलावा ममता बनर्जी भाजपा पर लगातार हमलावर रहे बागी नेताओं यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और शत्रुघ्न सिन्हा से भी मिली हैं। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात को पार्टी विरोधी गतिविधि मानने से इंकार कर दिया है।

Updated on:
29 Mar 2018, 9:32 AM IST
Published on: