राजनीति

सीबीआई रेड के बाद बोले मनीष सिसोदिया, असली मुद्दा शराब नीति नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता है

दिल्ली की शराब नीति को लेकर सीबीआई जांच की आंच ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को सीबीआई ने उनके घर पर 14 घंटे छापेमारी की। इस दौरान घर का कोना-कोना खंगाला गया और लैपटॉप, मोबाइल समेत कुछ अहम दस्तावेज जब्त किए।
3 min read
• •
Updated: 20 Aug 2022, 12:23 PM IST
Manish Sisodia Attack Modi Govt says Arvind Kejriwal Growing Popularity Is Real Issue Not Liquor Policy
Manish Sisodia Attack Modi Govt says Arvind Kejriwal Growing Popularity Is Real Issue Not Liquor Policy

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी नीति को लेकर इन दिनों मुश्किल में हैं। सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली शराब नीति में गड़बड़ी के आरोपों के बीच सिसोदिया के घर पर 14 घंटे छापेमारी की। सीबीआई ने इस केस में दर्ज एफआईआर में मनीष सिसोदिया को नंबर 1 आरोपी बताया। उनके अलावा 14 अन्य लोगों पर भी आरोप लगे हैं। वहीं इस मामले को लेकर सियासत भी गर्मा गई है। बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस ने भी मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की है। वहीं इन सब आरोपों के बीच मनीष सिसोदिया मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि, मुद्दा शराब का घोटला नहीं है। बीजेपी को घोटाले की चिंता नही हैं अगर इनको शराब घाटोल की चिंता होती तो गुजरात में हर साल 10 हजार करोड़ रुपए की एक्साइज की चोरी होती है। इनको चिंता होती है ईडी की दफ्तर वहां खुल जाता है। पीएम मोदी ने कुछ दिन बुंदेलखंड एक्स्प्रेस वे का उद्घाटन किया था। पांच दिन में वो एक्सप्रेसवे धंस गया। इसक एक्सप्रेसवे को बनाने में बड़ा घोटाला हुआ, लेकिन करप्शन मुद्दा होता तो इस पर तुरंत कार्रवाई होती।


बीजेपी की असली परेशानी अरविंद केजरीवाल है। जिस तरह अरविंद केजरीवाल पूरे देश में लोगों के दिलों में अपने काम से जगह बना रहे हैं, इससे बीजेपी घबरा गई है। ये जांच, छापेमारी सबकुछ अरविंद केजरीवाल को रोकने का नतीजा है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि, 'मैं अरविंद केजरीवाल सरकार का एजुकेशन मिनिस्टर हूं, इसलिए मेरे खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिनों में मुझे गिरफ्तार भी कर सकते हैं। मैं कहना चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसा कदम शोभा नहीं देता है।'


मनीष सिसोदिया ने बताया कि, अरविंद केजरीवाल और नरेंद्र मोदी में क्या फर्क है। उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल अच्छे काम करने वालों को आगे बढ़ाते हैं, लेकिन पीएम मोदी अच्छा काम करने वालों को पीछे खींचने का काम करते हैं।


मनीष सिसोदिया ने कहा कि, हमारे बढ़ते कदम रोकने के लिए आने वाले दो-तीन दिन में मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके साथ ही अन्य आप नेता भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। लेकिन हम डरने वाले नहीं है। हम भगत सिंह के फॉलोवर्स हैं और देश के लिए अपनी जान दे देंगे।

हमने देश की बेस्ट एक्साइज पॉलिसी तैयार की है। इसको पूरी ट्रांसपरेंसी के साथ लागू भी किया। बीजेपी कह रही है कि इस पॉलिसी में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है, मनोज तिवारी ने 8 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। इसके बाद 1100 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया, फिर 140 करोड़ के घोटाले के आरोप लगा।

सीबीआई के अधिकारियों की एफआईआर में लिखा है सोर्सेज कह रहे हैं कि 1 करोड़ रुपए का घोटला हुआ है।
लेकिन ये सब बकवास कर रहे हैं। इस पूरी पॉलिसी में कोई घोटाला नहीं हुआ। जो आरोप लगा रहे हैं उनको ना तो कुछ पता है ये लोग सिर्फ दी गई स्क्रिप्ट को पढ़ते रहते हैं।



इससे पहले मनीष सिसोदिया ने सीबीआई रेड को लेकर कहा कि, एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है और उसे ऊपर से आदेश दिए जा रहे हैं ताकि दिल्ली सरकार के अच्छे कामों को रोका जा सके।


आप नेता ने कहा कि, 'हम लोग कट्टर ईमारदार हैं और दिल्ली के स्कूलों को जरिए लाखों बच्चों का भला किया है। मनीष सिसोदिया ने ये भी कहा कि, हम आगे भी लोगों को अच्छी शिक्षा, अच्छा इलाज देने का काम इसी तरह से करते रहेंगे।

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि, सीबीआई अधिकारियों का बर्ताव काफी अच्छा था और वह विभागों की कुछ फाइलें अपने साथ ले गए हैं।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, CBI रेड के बाद मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की

Published on:
Also Read
View All
मलिक्कार्जुन खरगे के आवास पर शुरू हुआ CEC ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक ‘सार्वजनिक महाभियोग’, कांग्रेस ने पीएम मोदी-अमित शाह को घेरा

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात