राजनीति

CM खट्टर ने सोनिया और राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने माफी की मांग की

खट्टर के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखा प्रहार किया सीएम खट्टर ने राहुल गांधी को पप्पू बताया हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव
less than 1 minute read
CM खट्टर ने सोनिया और राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने माफी की मांग की
CM खट्टर ने सोनिया और राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने माफी की मांग की

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। चुनावी रैली में खट्टर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 'ये लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए देशभर में तीन महीनों तक घूमते रहे लेकिन कोई मिला नहीं। आखिरी में सोनिया गांधी मिली। फिर वही गांधी परिवार, यानी खोदा पहाड़ वो भी मरी हुई चुहिया निकली'

राहुल गांधी को 'पप्पू'

मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने ना सिर्फ सोनिया गांधी के लिए विवादित बयान दिया बल्कि राहुल गांधी के लिए भी बेतुका बयान दिया। खट्टर ने कहा कि परिवारवाद वाली पार्टियां किस प्रकार तमाशा कर रही हैं, वह सभी के सामने है। एक तो पप्पू और एक मम्मी, दोनों की अलग पार्टियां हो रही हैं। पहले पप्पू चौधरी था। लोकसभा चुनाव हारने के बाद बोला कि मैं पार्टी का अध्यक्ष नहीं रहूंगा और पार्टी की अध्यक्षता छोड़ दी।

कांग्रेस ने की कड़ी निंदा - माफी मांगे खट्टर

मनोहर लाल खट्टर के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखा प्रहार किया है। इसके बाद कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बयान जारी किया गया और उनसे माफी की मांग की गई।

भाजपा के मुख्यमंत्री का बयान न केवल अशोभनीय और निम्नस्तरीय है, बल्कि ये भाजपा के महिला विरोधी चरित्र को भी दर्शाता है। हम मुख्यमंत्री @mlkhattar के बयान की निंदा करते हुए उनसे अतिशीघ्र माफी की मांग करते हैं।

Published on:
14 Oct 2019 09:05 am