राजनीति

2024 लोकसभा चुनाव से पहले मायावती के भतीजे आकाश आनन्द मजबूत करने में जुटे संगठन

मायावती के भतीजे आकाश आनन्द इन दिनों 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर दौरा कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलकर एक मजबूत संगठन बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2022, 3:12 PM IST
akash_anand.png
बीएसपी नेशनल कोर्डिनेटर आकाश आनन्द

लखनऊ: मायावती के भतीजे आकाश आनन्द बीएसपी के संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं । आकाश फिलहाल पार्टी के नेशनल कोर्डिनेटर हैं । कहा जाता है कि मायावती जमीन पर उतकर काम नहीं करती हैं लेकिन उनके भतीजे आकाश आनन्द जमीन पर काम करते हुए दिखाई दे रहे है ।

2023 में अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव होने को हैं। जिन राज्यों विधानसभा के चुनाव होने हैं, वहां आकाश आनन्द दौरा कर रहे हैं और संगठन के नेताओं से बात करके नई रणनीति बना रहे हैं । माना जा रहा है कि आकाश 2023 के विधानसभा चुनाव में नए तौर संगठन तैयार करके मैदान में उतरेंगे ।

राजस्थान का चुनाव हमारे समाज के लिए मान सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई
बीएसपी के नेशनल कोर्डिनेटर आकाश आनन्द ने 26 सितबंर यानी सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि "राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव हमारे समाज के लिए सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि मान सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई है। आज जयपुर में हूं। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक है। आज कुछ बड़े और निर्णायक फैसले होने वाले हैं, जल्द ही आप सबके साथ साझा करूंगा ।"

आपको बता दें कि इससे पहले आकाश यानी रविवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में थे । वहां पर उन्होंने ट्विटर पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक तस्वीर पोस्ट की । इससे माना जा रहा है कि वह भोपाल में संगठन को मजबूत करने के लिए एक मीटिंग की ।

2023 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं। इन सभी राज्यों में बहुजन समाज पार्टी भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। यही वजह है कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद इन सभी चुनावी राज्यों में मेहनत कर रहे हैं, हालांकि उत्तर प्रदेश में पार्टी की स्थिति दयनीय होती जा रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ एक ही सीट हासिल हो पाई थी।
इसके अलावा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए वह एक मजबूत संगठन बनाने की कोशिश कर रहे हैं । दलित और मुस्लिम वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए भरपूर कवायद जारी है ।

Updated on:
26 Sep 2022, 3:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा