
नई दिल्ली: मोदी सरकार ने अपना छठा और अंतरिम बजट पेश कर दिया। इस बजट में सरकार ने सभी वर्गों को राहत देने की कोशिश की है । बजट पास होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने समावेशी और विकास वाला बजट बताते हुए अपनी सरकार की पीठ थपथपाई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार को बधाई देते हुए कहा कि ये विकास को बढ़ावा देने वाला और सभी को उम्मीदों को पूरा करने वाला बजट है। मोदी सरकार किसानों-मजदूरों के लिए संवेदनशील है और इस बजट में भी यह पूरी तरह से नजर आ रहा है। यह बजट किसानों के आत्मविश्वास को बढ़ानेवाला है।
रक्षा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
उन्होंने कहा कि इस बजट से हर तबके को राहत मिली है। गांव, गरीब और मीडिल क्लास के हित को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है। शाह ने कहा कि अबतक के इतिहास में इससे बेहतर और समावेशी बजट हो नहीं सकता। रक्षा क्षेत्र की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट में बढोतरी की गई है।
धूमंत समुदाय के लोगों के लिए बड़ी राहत
अमित शाह ने कहा कि इस बजट में घूमंतु समुदाय के लिए अलग से प्रावधान किया गया। मोदी सरकार की यह संवेदनशीलता है कि इन्हें मुख्यधारा के जीवन में लौटाने की कोशिश गई है।