राजनीति

PM मोदी का नई सरकार में पहला फैसला, शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ी

प्रधानमंत्री का चार्ज संभालते मोदी का बड़ा फैसला प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना में बदलावों को मिली मंजूरी आतंकी और माओवादी हमलों में शहीदों के बच्चों को मिलेगा लाभ
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2019, 7:20 PM IST
Narendra Modi
PM मोदी का नई सरकार में पहला फैसला, शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) ने दूसरी बार केंद्र की सत्ता का सिंहासन संभाल लिया है। चार्ज संभालने के बाद पीएम मोदी ने पहला फैसला देश की रक्षा में कुर्बान होने शहीदों के परिजनों के लिए लिया है। मोदी ने प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना ( Prime Minister scholarship scheme ) में बदलावों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत शहीद के बच्चों को अब पहले से ज्यादा छात्रवृति मिलेगी।

हमारी सरकार का पहला निर्णय: मोदी

पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो ट्वीट किया। जिसमें वो छात्रवृति योजना के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि हमारी सरकार का पहला निर्णय देश की रक्षा करने वालों को समर्पित है। राष्ट्रीय रक्षा निधि से दी जाने वाली प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना में बदलावों को मंजूरी दी गई है। अब आतंकवादी और माओवादी हमलों में शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी यह छात्रवृति दी जाएगी।

अब शहीदों के बच्चों की कितनी छात्रवृति मिलेगी?

प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना में बदलावों के तहत शहीदों के बेटों को दी जाने वाली 2000 रूपए प्रति माह की राशि बढ़ाकर 2500 रूपए प्रति महीना कर दी गई है। वहीं बेटियों को दी जाने वाली राशि 2250 रूपए से बढ़ाकर 3000 रूपए प्रति माह की गई है। आतंकवादी और माओवादी हमलों में शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी अब इसके दायरे में लाया गया है। हर साल 500 पुलिसकर्मियों के बच्चों को यह छात्रवृति दी जाएगी। गृह मंत्रालय इसके लिए नोडल मंत्रालय होगा।

Published on: