राजनीति

मोदी सरकार ने राहुल गांधी को संसदीय कमेटी में बनाया सदस्य, कांग्रेस सांसद बने अध्यक्ष

राहुल गांधी को मोदी सरकार ने संसद की एक कमेटी में शामिल रक्षा मामलों से जुड़ी कमेटी में ओडिशा के सांसद जुएल ओरांव को अध्यक्ष बनाया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को इस कमेटी का मेंबर बनाया गया है
less than 1 minute read
• •
Sep 14, 2019
rahul gandhi
अक्टूबर में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं राहुल गांधी, बस्तर और सरगुजा का करेंगे दौरा

नई दिल्ली। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को मोदी सरकार ने संसद की एक कमेटी में शामिल किया है।

दरअसल, मोदी सरकार ने शुक्रवार को संसद की कई कमेटियों की घोषणा की है। सरकार ने संसद की इन सभी कमेटियों के सत्ता और विपक्ष के नेताओं को बतौर अध्यक्ष और मेंबर चुना है।

ऐसी ही एक रक्षा मामलों से जुड़ी कमेटी में ओडिशा के सांसद जुएल ओरांव को अध्यक्ष बनाया गया है।

जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को इस कमेटी का मेंबर बनाया गया है।

इसके साथ ही गृह मंत्रालय से संबंधित एक कमेटी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद आनंद शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह से वित्तिय मामलों से जुड़ी एक कमेटी का अध्यक्ष जयंत सिन्हा को बनाया गया। जबकि विदेश मामलों से जुड़ी एक कमेटी में पीपी चौधरी को बनाया गया है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद टीजी वेंकटेश को ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म और कल्चर कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ ही सांसद रमा देवी को सोशल जस्टिस पर गठित संसदीय मामलों की कमेटी का चेयरमैन बनाया है।

Updated on:
14 Sept 2019 12:58 pm
Published on:
14 Sept 2019 08:44 am
Also Read
View All
10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा दे सकते हैं ज्ञानेश कुमार, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया दावा

संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी को सत्ता में बैठाने के लिए लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहा प्रायोजित हमला

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट, एकनाथ शिंदे ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, क्या श्रीकांत की लगेगी ‘लॉटरी’?

विपक्ष के विरोध मार्च पर बीजेपी की आई प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग को बदनाम करने का लगाया आरोप

EC के खिलाफ विपक्ष के मार्च से पहले सीपीआई सांसद का आया बयान, कहा- CEC ने देश को गुमराह किया