राजनीति

मनी लॉन्ड्रिंग केस: डीके शिवकुमार की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में गुजरी रात

कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार की मुश्किलें बढ़ती आ रही नजर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डीके शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है शिवकुमार को राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2019, 11:28 AM IST
a2.png

नई दिल्ली। कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डीके शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

हिरासत में लेने के बाद ईडी अफसरों ने कांग्रेस नेता शिवकुमार का मंगलवार देर शाम राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) हॉस्पिटल में मेडिकल चेकअप कराया, जहां उनका ब्लड प्रेशर से काफी बढ़ा हुआ पाया गया।

फर्स्ट एड देने के बाद भी जब काफी देर तक उनका ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं हुआ तो उनको रात 1.45 बजे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज किया जा रहा है।

वहीं, ईडी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का आक्रोश फूट गया, जिसको लेकर उन्होंने जमकर नारेबाजी की।

गौरतलब है कि ईडी हेडक्वार्टर का लॉकअप खाली न होने की वजह से मंगलवार रात को डीके शिवकुमार को तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में रखा जाना था, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने की वजह उनकी रात हॉस्पिटल में गुजरी।

वहीं, डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन और नारेबाजी की।

यहां तक कि दिल्ली में राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने रोना चीखना शुरू कर दिया और अपने कपड़े तक फाड़ लिए।

Updated on:
4 Sep 2019, 11:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All
UP में कांग्रेस की ज्यादा सीटों की मांग के पीछे क्या है सियासी गणित? राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से लेकर इमरान मसूद की भूमिका तक समझिए पूरी रणनीति

परिसीमन बिल पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का आरोप, शरद गुट के रुख पर ये कहा

पहली बार चूरू जिला परिषद पहुंचे 35 नए चेहरे, पराक्रम राठौड़ की सबसे बड़ी जीत; रोचक हुआ जिला प्रमुख चुनाव

रेवदर पंचायत समिति: बहुमत BJP के पास, फिर भी ‘प्रधान’ की कुर्सी पर घमासान; कांग्रेस की भी नजर

सिरोही पंचायत चुनाव: MP और राज्यमंत्री से लेकर 4 प्रधान तक BJP के, फिर भी करारी हार; क्या है हार की वजह