राजनीति

मुख्तार अब्बास नकवी का OIC को जवाब- ‘इस्‍लामोफोबिया नहीं, मुस्लिमों के लिए स्वर्ग है भारत

इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) के बयान का मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया करारा जवाब दिया अल्पसंख्यक कार्य मंत्री कवी ने कहा कि भारत अल्पसंख्यकों और मुसलमानों के लिए स्वर्ग है
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2020, 5:01 PM IST
मुख्तार अब्बास नकवी का OIC को जवाब- 'इस्‍लामोफोबिया नहीं, मुस्लिमों के लिए स्वर्ग है भारत
मुख्तार अब्बास नकवी का OIC को जवाब- 'इस्‍लामोफोबिया नहीं, मुस्लिमों के लिए स्वर्ग है भारत

नई दिल्ली। भारत में मुस्लिमों के प्रति दुर्रव्यवहार होने संबंधी इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) के बयान का अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ( Mukhtar Abbas Naqvi ) ने करारा जवाब दिया है।

नकवी ने कहा कि भारत अल्पसंख्यकों और मुसलमानों के लिए स्वर्ग है। उनके सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक अधिकार यहां सुरक्षित हैं।

अगर कोई इसे पूर्वाग्रही मानसिकता के साथ ऐसा कह रहा है तो उन्हें इस देश की जमीनी हकीकत को देखना चाहिए और इसे स्वीकार करना चाहिए।

नकवी ने यह भी कहा कि जो लोग ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं, वो भारतीय मुस्लिमों के दोस्त नहीं हो सकते। आपको बता दें कि नकवी ने यह ओआईसी के उस बयान के जवाब में कहा कि जिसमें उसने दो दिन पहले भारत में 'इस्‍लामोफोबिया' के कथित मामलों पर चिंता जताई थी।

दरअसल, ओआईसी ने कहा था कि भारत में मुस्लिमों के अधिकारों की रक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए। इसके साथ देश में 'इस्‍लामोफोबिया' के मामलों को भी रोका जाए।

नकवी ने कहा कि भारत में कहीं कोई धार्मिक भेदभाव नहीं है। प्रधानमंत्री जब देश हित में बोलते हैं, तो वह 130 करोड़ लोगों के हितों की बात करते हैं।

नकवी ने यह भी कहा कि अगर किसी को यह सब दिखाई नहीं देता तो उनकी समस्या है। "धर्मनिरपेक्षता और सद्भावना कोई पॉलिटिकल फैशन नहीं है, बल्कि यह भारतीयों के लिए तो ये परफेक्‍ट फैशन है।"

आपको बता दें कि ओआईसी की ओर से यह बयान उस दिन आया था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से जंग में 'एकता और भाईचारा' को देश की ताकत बताया था।

Updated on:
21 Apr 2020, 5:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All