राजनीति

इस नेता ने की बड़ी भविष्यवाणी, जल्द ही दो फाड़ में बंट जाएगी भाजपा

एक नेता ने भाजपा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 5:39 PM IST
BJP
इस नेता ने की बड़ी भविष्यवाणी, जल्द ही दो फाड़ में बंट जाएगी भाजपा

नई दिल्ली। विगत कुछ समय में भारतीय जनता पार्टी को कई जगहों पर हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा की हार से विपक्ष गदगद है। इसी बीच भाजपा के पूर्व नेता और सांसद नाना भाऊ पटोले ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा में दो फाड़ हो जाएगी। यहां आपको बता दें कि नाना भाऊ ने लोकसभा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

भाजपा पर जमकर बरसे नाना भाऊ पटोले

कांग्रेस नेता ने कहा कि यशवंत सिन्हा ने इसकी शुरुआत कर दी है। वो ऐसे सबसे पहले शख्स हैं, जिन्होंने भाजपा के खिलाफ बगावत की है। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में नाना भाऊ ने कहा कि जल्द ही भाजपा से कई लोग बाहर होंगे और दूसरी पार्टी का दामन थामेंग। उन्होंने कहा बस थोड़ा इंतजार कीजिए, जल्द ही सबकुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के भी वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे और एकनाथ खडसे के साथ भाजपा का व्यवहार अच्छा नहीं रहा है। पटोले ने आरोप लगाया कि बहुजन समाज से आए नेताओं को भाजपा में पसंद नहीं किया जाता है।

इस बात को लेकर दिया था इस्तीफा

गौरतलब ह कि नाना पटोले के इस्तीफे के बाद ही महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया संसदीय सीट पर उप चुनाव हुए थे, जिसमें एनसीपी की जीत हुई है। साल 2014 में नाना पटोले ने इस सीट पर एनसीपी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को 1 लाख 49 हजार 254 वोटों से हराया था। उन्होंने महाराष्ट्र में किसानों की दुर्दशा को देखते हुए पिछले साल लोकसभा और भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया था। तब पटोले ने कहा था कि जो कोई भी किसानों को दु:ख पहुंचाएगा वह हिन्दुस्तान में शासन नहीं कर पाएगा। इतना ही नहीं पटोले ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया और कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि भंडारा-गोंदिया में एनसीपी को और अधिक वोट मिलने चाहिए थे। पटोले ने कहा कि भंडारा-गोंदिया के चुनाव परिणाम किसानों के प्रति बीजेपी की नीतियों और छोटे-मझोले व्यापारियों के गुस्से का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश में रोजाना किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड