राजनीति

मणिशंकर अय्यर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित, मोदी के लिए कहे थे अपशब्द

सूरत में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे भले ही नीच कहा गया हो लेकिन मेरे संस्कार ऊंचे हैं पर आप अपनी गरिमा मत खोइए
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2017, 9:11 PM IST
Mani Shankar Aiyar
Mani Shankar Ayiar

सूरत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इससे पहले खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अय्यर को माफी मांगने के लिए कहा था। जिसके बाद अय्यर ने अपने बयान पर सफाई दी थी।

कांग्रेस के सीनियर लीडर मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दे दिया है। गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सूरत में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अय्यर पर पलटवार किया। सूरत के लिंबायत में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘‘श्रीमान मणिशंकर अय्यर ने आज कहा कि मोदी नीच है, मोदी नीच जाति का है। क्या यही भारत की महान परंपरा है? ये गुजरात का अपमान है। मुझे तो मौत का सौदागर तक कहा जा चुका है। गुजरात की संतानें इस तरह की भाषा का तब जवाब दे देगी, जब चुनाव के दौरान कमल का बटन दबेगा।

भले ही मैं नीच हूं, लेकिन मेरे संस्कार ऊंचे हैं- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे भले ही नीच कहा है, लेकिन मेरे संस्कार ऊंचे हैं और आप लोग अपनी गरिमा मत छोड़िएगा। आपको बता दें कि गुरूवार को मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए 'नीच इंसान' बताया था। मणिशंकर अय्यर पीएम मोदी के राहुल गांधी को लेकर दिए गए औरंगजेब वाले बयान पर पलटवार कर रहे थे। जाहिर है कि अय्यर का ये बयान 9 दिसंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव में इफेक्ट डाल सकता है।

क्या कहा था मणिशंकर अय्यर ने ?
पीएम मोदी के बयान पर टिप्पणी देते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा, ‘‘जो अंबेडकर जी की सबसे बड़ी ख्वाहिश थी, उसे साकार करने में एक व्यक्ति सबसे बड़ा योगदान था, उनका नाम था जवाहरलाल नेहरू। अब इस परिवार के बारे में ऐसी गंदी बातें करें, वो भी ऐसे मौके पर जब अंबेडकर जी की याद में बहुत बड़ी इमारत का उद्घाटन किया गया। मुझे लगता है कि ये आदमी बहुत नीच किस्म का है, इसमें कोई सभ्यता नहीं है। ऐसे मौके पर इस प्रकार की गंदी राजनीति की क्या आवश्यकता है।"

राहुल के कहने पर अय्यर ने मांगी माफी

हालांकि अपने बयान को लेकर मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी के कहने पर माफी मांग ली है। राहुल गांधी के ट्वीट के बाद मणिशंकर अय्यर ने सफाई देते हुए कहा, हां मैंने अंग्रेजी तें नीच कहा था, अगर इसका मतलब हिंदी में ऐसा होता है तो मैं माफी मांगता हूं। मैं अच्‍छे से हिंदी नहीं जानता, मैंने एक शब्‍द का इस्‍तेमाल किया जिसके कई मायने निकलते हैं और जो मायना मोदी जी निकाल रहे हैं उससे मेरा कोई सरोकार नहीं है।'

राहुल ने ट्वीट में कहा कि...

अय्यर के बयान के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'बीजेपी और प्रधानमंत्री लगातार कांग्रेस पर हमला करने के लिए गलत भाषा का इस्‍तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस पार्टी में अलग तरह की परंपरा और विरासत रही है। मैं पीएम मोदी को संबोधित करने के लिए मणिशंकर अय्यर द्वारा इस्‍तेमाल की गई भाषा और तरीके का समर्थन नहीं करता। कांग्रेस और मैं दोनों चाहते हैं कि जो भी उन्‍होंने कहा उसके लिए वो माफी मांगें।

Updated on:
7 Dec 2017, 9:11 PM IST
Published on: