कुमास्वामी को नरेन्द्र मोदी की यह सलाह इतनी अच्छी लगी कि वो उससे मानने के लिए तैयार हो गए हैं!
नई दिल्ली। कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस की सरकार बन चुकी है। दोनों दलों की सहमति से जेडीएस के कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन, सरकार बनने के बाद से दोनों पार्टियों के बीच कैबिनेट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुमारस्वामी को मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सलाह दी, जिसे कुमारस्वामी मान ने लिया है।
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मोदी की सलाह से सहमत हैं कुमारस्वामी
गौरतलब है कि सोमवार को एचडी कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने इसे एक अनौपचारिक मुलाकात बताया था। कुमारस्वामी ने था कि पीएम मोदी ने अपने अनुभव के आधार पर उन्हें सलाह दी है। वहीं, अब एचडी कुमारस्वामी के करीबी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार में मंत्रालय वितरण को
लेकर सलाह दी है। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी ने एचडी कुमारस्वामी को सलाह देते हुए कहा कि उनके लिए अच्छा होगा कि वह मंत्रालयों का बंटवारा बिना किसी दबाव के जल्द करें। बताया जा रहा है कि कुमारस्वामी को पीएम मोदी की यह सलाह पसंद आई और वो इससे सहमत भी हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब तक नहीं बनी सहमति
यहां आपको बता दें कि कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस की सरकार बने करीब एक हफ्ता बीत चुका है। लेकिन, अभी तक सिर्फ एक डिप्टी सीएम की नियुक्ति की गई है। डिप्टी सीएम के पद पर कांग्रेस के जी.परमेश्वरन को नियुक्त किया गया है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि कांग्रेस की डिमांड है कि दोनों डिप्टी सीएम उसी की पार्टी से बने। दरअसल, कांग्रेस कर्नाटक के 34 मंत्रालयों में से 22 पर अपने नेताओं की नियुक्ति चाहती है, जबकि जेडीएस के खाते में 12 मंत्रालय देना चाहती है। सूत्रों के अनुसार, पीडब्लूडी विभाग, इंडस्ट्री और राजस्व विभाग, ऊर्जा, ग्रामीण विकास, बेंगलुरु शहरी विकास विभाग, सामाजिक विकास, स्वास्थ्य आदि अहम विभाग कांग्रेस अपने पास रखना चाहती है।