राजनीति

नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की संभाली कमान, बोले- पंजाब के लोगों की समस्या हल करना मकसद

पंजाब कांग्रेस में खत्म हुआ सिद्धू-कैप्टन के बीच विवाद, नवजोत सिंह सिद्धू ने संभाली प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2021, 1:11 PM IST
811.jpg

नई दिल्ली। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली ली है। चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में सिद्धू की ताजपोशी हुई। इस दौरान मंच पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा, पंजाब के लोगों की समस्याओं को हल करना मेरा मकसद।

उन्होंने कहा- जो मेरा साथ देते हैं वो मेरे सुरक्षा कवच। सिद्धू ने कहा कि लोगों के हक की लड़ाई लड़नी है। उन्होंने सभी तरह के मसले सुलझा लिए गए हैं। पंजाब का किसान दिल्ली में भूखा बैठा है, मेरा मकसद उन लोगों को परेशानी दूर करना है। अपने संबोधन में सिद्धू ने ये भी कहा कि आगामी चुनाव में बादल नहीं टिकेंगे।

अमरिंदर सिंह ने कहा सिद्धू को बचपन से जानते हैं। उन्होंने कहा, 'जब सिद्धु पैदा हुए थे, तब मेरा कमीशन हुआ था।'

इससे पहले सिद्धू सीएम अमरिंदर सिंह की ओर से बुलाई गई चाय पार्टी में शामिल हुए। पंजाब भवन पहुंचकर सिद्धू ने इस दौरान कैप्टन के साथ बैठकर चाय पर चर्चा की।

पंजाब भवन में चाय के दौरान दोनों नेता पंजाब की नई टीम और विधानसभा चुनावों के लिए आगे की रणनीति बनाने पर चर्चा की। चाय की चुस्कियों के बाद सिद्धू सीधे पंजाब कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। यहीं पर उनकी ताजपोशी की जाएगी। इस बीच खबर मिली है कि सिद्धू की ताजपोशी में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ जा रहे तीन कार्यकर्ताओं समेत पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी से पहले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की टी पार्टी में शामिल हुए। इन दोनों नेताओं की मुलाकात टी पार्टी के दौरान हुई। कैप्टन अमिरंदर ने टी पार्टी का आयोजन पंजाब भवन में किया।

अमरिंदर की इस टी पार्टी में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे। इस खास टी पार्टी में रावत के अलावा पार्टी नेता और सांसद मनीष तिवारी, प्रताप सिंह बाजवा तथा अन्य सांसद और विधायक नजर आए।

बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस का 'नया कैप्टन' बनने से पहले सिद्धू ने अमरिंदर सिंह की नाराजगी को भी दूर कर दिया है। दोनों के बीच मुलाकात में अच्छी कैमिस्ट्री देखने को मिली। साथ बैठकर चाय की चुस्कियां तो ली ही गईं, साथ ही आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो इस दौरान रावत ने भी दोनों के बीच मतभेदों को खत्म कर आगे के लिए साथ मिलकर चलने की बात कही।

मी़डिया रिपोर्ट्स को मुताबिक मुलाकात के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम अमरिंदर सिंह के पांव भी छुए। हालांकि बीच में कुछ देर के लिए सिद्धू गाड़ी में बैठकर कहीं बाहर चले गए थे, लेकिन 10 मिनट में ही वे लौट आए।

Updated on:
23 Jul 2021, 1:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव हुए पेश, कांग्रेस ने PM मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात