राजनीति

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की पीएम से अपील, सभी को मुफ्त में मिले कोरोना वैक्सीन

  एनसीपी नेता नवाब मलिक ने केंद्र से की बड़ी अपील। सभी भारतीय को मुफ्त में मिले कोरोना वैक्सीन।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2020, 11:25 AM IST
,
,

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन के निर्माण और वितरण के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय बैठक के एक दिन बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने केंद्र सरकार से बड़ी अपील की है। एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने अपने बयान में कहा है कि पीएम ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि राज्य और केंद्र सरकार वैक्सीन की कीमत तय करेंगे। यह कैसे हो सकता है। बिहार में उन्होंने आश्वासन दिया कि टीकाकरण मुफ्त होगा। हमारी पीएम से मांग है कि टीका प्रत्येक भारतीय को मुफ्त में मिले।

बॉलीवुड को बदनाम कर रही है बीजेपी की ट्रोल आर्मी

एक दिन पहले यूपी फिल्म सिटी को लेकर मचे बवाल पर उन्होंने कहा था कि बीजेपी की ट्रोल आर्मी बॉलीवुड को बदनाम कर रही है। बता दें कि प्रस्तावित नोएडा फिल्म सिटी को लेकर उत्तर प्रदेश के मंत्री और महाराष्ट्र के मंत्री आमने.सामने आ गए हैं। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

Updated on:
5 Dec 2020, 11:25 AM IST
Published on: