राजनीति

NCP सुप्रीमो शरद पवार का ऐलान, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

NCP Big Change राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में एक बड़ा बदलाव किया गया है। NCP सुप्रीमो शरद पवार ने NCP में दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नया कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। सुप्रिया सुले को हरियाणा , महाराष्ट्र और पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। शरद पवार के इस फैसले को अजित पवार को बड़ा झटका लगा है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2023, 2:14 PM IST
sharad_pawar_2.jpg
NCP supremo Sharad Pawar

NCP का आज स्थापना दिवस है। NCP के स्थापना दिवस पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने एक बड़ा ऐलान कर सबको चौंका दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शनिवार को बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। साथ ही सुप्रिया सुले को हरियाणा,पंजाब, महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है। बीते दिनों शरद पवार ने पार्टी प्रमुख की जिम्मेदारी छोड़ने का ऐलान किया था। कार्यकर्ताओं और नेताओं के मनाने के बाद शरद पवार ने अपना निर्णय वापस ले लिया था।

अजित पवार को लगा बड़ा झटका

शरद पवार के इस फैसले को अजित पवार को बड़ा झटका लगा है। यह ऐलान अजित पवार की मौजूदगी में ही की गई। अजित पवार खुद पार्टी के अध्यक्ष पद के दावेदार थे। फिलहाल अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

जितेंद्र आव्हाड ने किया इन नियुक्तियों का स्वागत

शरद पवार ने बड़े संगठनात्मक परिवर्तन भी किए हैं, हालांकि अभी तक भतीजे अजीत पवार को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि इन नियुक्तियों का स्वागत है। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने पटेल और सुले की नियुक्तियों की सराहना की और कहा कि वे पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होंगे। उन्होंने कहा कि सुले ने युवाओं और नए मतदाताओं को पार्टी में लाने में विशेष रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो आगामी चुनावों में मजबूती प्रदान करेगा।

विपक्षी एकता पर शरद पवार ने कहा, सभी दलों को एकसाथ आना होगा

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने 2024 से पहले विपक्षी पार्टियों की एकता के बारे में कहा, सभी दलों को एकसाथ आना होगा। मुझे भरोसा है इस देश के लोग हमारी मदद करेंगे। 23 तारीख को हम सब पटना में मिलेंगे और चर्चा करेंगे। इस चर्चा के बाद हम एक कार्यक्रम तय करेंगे और पूरे देश में घूम-घूमकर इसे लोगों के सामने रखेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस आज

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का आज शनिवार 10 जून को स्थापना दिवस है। पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा, एनसीपी को मजबूत करने के लिए हम सब लोगों को काम करना पड़ेगा। प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को वर्किंग कमेटी का प्रेसिडेंट बनाने का निर्णय लिया जा रहा है। सुप्रिया सुले को हरियाणा और पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Updated on:
10 Jun 2023, 2:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All